BJP Punjab Celebrates Gujarat Victory
BREAKING
हिमाचल में बम धमाकों की धमकी; सरकारी अधिकारियों और सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाने की बात, हाई अलर्ट पर पुलिस, मचा हड़कंप मां वैष्णो देवी के त्रिकुट पर्वत पर बिजली गिरने का विहंगम दृश्य; श्रद्धालु लगाने लगे माता के जयकारे, यहां देखिए कैमरे में कैद पूरा मंजर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की दुनिया को धमकी; कहा- ईरान से अगर तेल लिया तो फिर अमेरिका... जानिए किस बड़े एक्शन की बात कही दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा; आंधी-बारिश से टर्मिनल-3 का टीन शेड गिरा, द्वारका में पेड़ गिरने से 4 लोगों की मौत, CM खुद सड़कों पर केदारनाथ धाम के कपाट खुले; बैंड-बाजे के साथ मंत्रोच्चारण-शिव तांडव पाठ, हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, यहां देखिए मनमोहक नजारा, दर्शन कीजिए

भाजपा को गुजरात चुनाव में मिली प्रचंड विजय की जीवन गुप्ता ने सभी देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Jeevan Gupta

लुधियाना: 8 दिसंबर, 2022 : (कार्तिका सिंह): BJP Punjab Celebrates Gujarat Election's Victory 

गुजरात विधानसभा चुनाव में जनता के प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी को मिली विजय पर भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने गुजरात की जनता का धन्यवाद करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं सहित पूरे देश की जनता को शुभकामनाएं दी। गुप्ता ने कहा कि गुजरात की जनता द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के हित में लिए ठोस व निर्णायक निर्णयों एवं जनकल्याणकारी नीतियों पर भरोसा जताते हुए भारतीय जाना पार्टी को 155 से अधिक सीटों पर बहुमत देकर विजयी बना कर एक नया इतिहास रच दिया है।


गुजरात की कमान फिर से भाजपा के हाथ 

जीवन गुप्ता ने जारी अपने बयान में कहा कि गुजरात चुनाव परिणामों ने कई चुनावी विश्लेषकों के अनुमानों को गलत साबित कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी शुरू से कहती आई है कि इस बार 150 पार और जनता ने भारतीय जनता पार्टी के इस कथन को सच साबित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी पर फिर से अपना विश्वास जताते हुए भाजपा को बहुमत देकर गुजरात की कमान फिर से भाजपा को सौंपी है। जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों को समर्थन दिया है। भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत से एक बार फिर से यह स्पष्ट है हो गया है कि जनता विश्व-विख्यात तथा देश के सर्वाधिक प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास करती है और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भारत को विश्व-गुरु व विश्व-शक्ति बनाने के देखे सपने को सच करने के लिए उनके साथ कंधे से कन्धा मिला कर चलने के लिए तैयार है और देश की व अपनी उन्नति चाहती है।

 

हिमाचल की जनता ने हमेशा पांच वर्षों में सत्ता में बदलाव किया है  
जीवन गुप्ता ने कहा कि हिमाचल में जनता ने हमेशा पांच वर्षों में सत्ता में बदलाव किया है। हिमाचल प्रदेश के नतीजों में हालाँकि भाजपा सत्ता से बाहर हुई है, लेकिन एंटी-कन्पैन्सी वेव के बाद भी कांग्रेस को मज़बूत टक्कर देते हुए मज़बूत प्रतिद्वंधी तथा मज़बूत विपक्ष के रूप में मैदान में है। शर्मा ने कहा कि दोनों राज्यों में आप का सूपड़ा साफ़ हो गया है। इससे यह बात स्पष्ट है कि जनता आप के झूठ और झूठे वादों पर भरोसा नहीं करती और जनता ने उन्हें सच का आईना दिखाया है।

जीवन गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी के अरविन्द केजरीवाल, भगवंत मान सहित कई अन्य नेताओं द्वारा मीडिया के समक्ष लिख कर दिया गया था कि आईबी की रिपोर्ट को आधार बना कर गुजरात तथा हिमाचल में भाजपा की हार सुनिश्चित की थी। लेकिन आप का तो सुपड़ा साफ़ हो गया है। लोगों ने इन्हें तथा इनके झूठे प्रचार तथा वादों को घास नहीं डाला।
जीवन गुप्ता ने कहा कि पंजाब में होने वाले निगम चुनाव तथा 2024 के लोकसभा चुनाव में भी जनता भारतीय जनता पार्टी के हक में फ़तवा देगी।