मसूरी की वादियों के मुरीद हुए भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, बोले- प्रकृति और शांति का अद्भुत संगम है मसूरी
BJP President Nitin Navin captivated by the valleys
मसूरी। BJP President Nitin Navin captivated by the valleys, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय निजी प्रवास के दौरान मसूरी की खूबसूरत वादियों, सुहावने मौसम और शांत वातावरण से अभिभूत नजर आए।
परिवार के साथ पहाड़ों की रानी पहुंचे नितिन नवीन ने अपना अधिकांश समय निजी तौर पर बिताया और मसूरी के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। सोमवार को वापसी के दौरान उन्होंने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की।
गोपनीय और पूरी तरह निजी रखे गए इस प्रवास के दौरान नितिन नवीन लाइब्रेरी क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहरे थे। उनके मसूरी में होने की जानकारी अधिकांश लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं को भी नहीं थी।
वापसी के समय जब उनके प्रवास की सूचना मिली तो स्थानीय भाजपा पदाधिकारी उनसे मिलने पहुंचे। मुलाकात के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का पारंपरिक पहाड़ी शॉल और उत्तराखंडी टोपी पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर नितिन नवीन ने मसूरी के प्राकृतिक सौंदर्य, हरियाली और मौसम की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि व्यस्त राजनीतिक जीवन के बीच मसूरी जैसा शांत और सुकून भरा वातावरण ऊर्जा से भर देता है। यहां की प्राकृतिक छटा और पहाड़ों का सौंदर्य किसी को भी अपनी ओर आकर्षित कर सकता है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस संक्षिप्त लेकिन आत्मीय संवाद से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने इसे उनके लिए यादगार अवसर बताया।
मुलाकात के दौरान भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, पूर्व मंडल महामंत्री कुशाल राणा, मंडल उपाध्यक्ष विजय बिंदवाल, राकेश रावत, गुड्डू मोहन राणा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश के चुनिंदा पर्यटनस्थलों में एक है मसूरी
उन्होंने उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और यहां के लोगों की आत्मीयता की भी प्रशंसा की। कार्यकर्ताओं के साथ अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि मसूरी देश के चुनिंदा पर्यटन स्थलों में है, जहां प्रकृति अपने सबसे सुंदर रूप में दिखाई देती है।
हालांकि प्रवास पूरी तरह निजी था, लेकिन कार्यकर्ताओं के आग्रह पर उन्होंने कुछ समय उनके साथ बिताया और आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने संगठन की गतिविधियों की जानकारी ली और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने भविष्य में पुनः मसूरी आने का वादा किया।