भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कार्यकर्ताओ सहित रामदरबर में सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कार्यकर्ताओ सहित रामदरबर में सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

Prime Minister in Ram Darbar

Prime Minister in Ram Darbar

चंडीगढ़ 25 फरवरी: Prime Minister in Ram Darbar: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान  सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 110 वें संस्करण को आज चंडीगढ़ के डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी  जिला के मंडल नंबर 19 रामदरबार में प्रदेश पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ सुना। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  सौदान सिंह ने उल्लेख किया कि केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल की अंतिम मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने  प्रमुख रूप से नव मतदाताओ के लिए संदेश दिया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 18वीं लोकसभा के लिए अवश्य रूप से मतदान करना चाहिए। उन्होंने  ड्रोन दीदी,पद्म पुरस्कार व अंगदान महादान विषयों प्रकाश डाला।प्रधानमंत्री 110 महीनो से लगातार मन की बात कार्यक्रम में गैर राजनैतिक विषयों पर चर्चा करते है उनकी प्रेरणा से उत्कृष्ट व रचनात्मक कार्य करने वालो को प्रेरणा मिलती है। मन की बात कार्यक्रम जन-जन तक पहुँचकर एक सामूहिक शक्ति के रूप में उभरा है। 

Prime Minister in Ram Darbar

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा,  प्रदेश उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी , शक्ति प्रकाश देवशाली, जिला अध्यक्ष रविंद्र मालिक, मंडल अध्यक्ष बरजिंदर सूद, के अलावा वरिष्ठ कार्यकर्ता लीलाधर स्वामी,दीदार सिंह, हाजी खुर्शीद , नरेश पांचाल, जावेद अंसारी, राम लाल बैरवा  एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह पढ़ें:

संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट अमृत’ का सफल आयोजन, जल परमात्मा का वरदान है, हमें इस अमृत की संभाल करनी है

निरंकारी मिशन द्वारा ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन‘ परियोजना का दूसरा चरण

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस व आम आदमी पार्टी का गठबंधन बिल्कुल बेमेल व अनैतिक गठबंधन