भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का झारखंड दौरा: 6-7 जून को रांची में संगठनात्मक गतिविधियों में लेंगे हिस्सा

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का झारखंड दौरा: 6-7 जून को रांची में संगठनात्मक गतिविधियों में लेंगे हिस्सा

nitin-nabin-face-1780495273795_v

BJP National President Nitin Naveen's Visit to Jharkhand

रांची। BJP National President Nitin Naveen's Visit to Jharkhand, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन छह एवं सात जून को दो दिन के प्रवास पर रांची आ रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का यह पहला झारखंड दौरा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम सफल बनाने के लिए बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में अध्यक्ष आदित्य साहू ने अपनी टीम के साथ बैठक की।

प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के दो दिवसीय दौरे को लेकर पार्टी पूरी तरह तैयार है। बैठक में उनके दौरे से जुड़ी तैयारियों को सफल बनाने के लिए नेताओं के बीच जिम्मेवारियों का बंटवारा किया गया।

बाउरी ने कहा कि नितिन नवीन पार्टी के कई कार्यक्रमों, सांगठनिक बैठकों के साथ कई गैर राजनीतिक आयोजन में भी हिस्सा लेंगे। नितिन नवीन राज्य में विपक्ष की राजनीति कर रही भाजपा को विधानसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं के स्तर पर जोश भरने का काम करेंगे।

अगले तीन सालों में भाजपा की रणनीति और राज्य सरकार के विरोध में आंदोलन की रुपरेखा भी तैयार की जाएगी। बैठक की जानकारी देते हुए अमर बाउरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के झारखंड दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में उमंग और उत्साह है। बाउरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का रांची से काफी गहरा और आत्मीय संबंध है। उनका जन्म, उनकी उच्च शिक्षा भी रांची से हुई है।

दौरे की तैयारी बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के अलावा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, हजारीबाग के सांसद मनीष जयसवाल, रांची के विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जयसवाल, बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा समेत अन्य नेता उपस्थित रहे।