Odisha BJP CM- मोहन माझी होंगे ओडिशा के नए मुख्यमंत्री; BJP ने 2 डिप्टी CM भी बनाए, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव पर्यवेक्षक रहे

मोहन माझी होंगे ओडिशा के नए मुख्यमंत्री; BJP ने 2 डिप्टी CM भी बनाए, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव पर्यवेक्षक रहे

BJP Leader Mohan Majhi New Chief Minister Of Odisha With Two Deputy CM

BJP Leader Mohan Majhi New Chief Minister Of Odisha With Two Deputy CM

Odisha BJP New CM: ओडिशा में नवीन पटनायक (BJD) की सत्ता खत्म हो गई है। अब बीजेपी वहां सत्ता में है। इसी के साथ बीजेपी की तरफ से ओडिशा के अगले मुख्यमंत्री की घोषणा भी कर दी गई है। मोहन माझी ओडिशा के नए मुख्यमंत्री होंगे। मोहन माझी आदिवासी समुदाय से आते हैं। वह मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल तमाम दावेदारों में सबसे कम उम्र के हैं। मांझी की उम्र 53 साल है। वहीं ओडिशा में पहली बार सीएम के साथ 2 डिप्टी सीएम भी बनाए गए हैं। बीजेपी नेता कनक वर्धन सिंह देव और प्रवाती परिदा को ओडिशा के डिप्टी सीएम के रूप में चुना गया है।

वहीं ओडिशा के नए सीएम मोहन माझी और दोनों डिप्टी सीएम ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। बताया जा रहा है कि, कल 12 जून को मोहन माझी ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। मोहन मांझी के साथ दो डिप्टी सीएम भी शपथ ग्रहण करेंगे। बता दें कि, ओडिशा में बीजेपी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था।

पहली बार ओडिशा में बीजेपी सरकार

खास बात यह है कि, ओडिशा में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। ऐसे में मोहन माझी को राज्य में बीजेपी के पहले मख्यमंत्री बनने का गौरव हासिल हुआ है। ज्ञात रहे कि, विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने चौंकाते हुए अकेले 78 सीटें हासिल की हैं। 147 सदस्यों वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 74 सदस्यों का है। पिछले 24 सालों से राज्य की सत्ता पर काबिज बीजू जनता दल को 51 सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस को 14 सीटें मिली हैं।