BJP Councillor Kallu Kushwaha Shot Dead,

बीजेपी पार्षद कल्लू कुशवाहा की गोली मारकर हत्या, पेरोल पर जेल से बाहर आया था

pp

BJP Councillor Kallu Kushwaha Shot Dead,

कोतवाली थाना क्षेत्र के सेवड़ा चुंगी के पास गोली लगने से बीजेपी पार्षद कल्लू कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, कल्लू कुशवाहा पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे। हत्या के एक मामले में उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी और वे कुछ दिन पहले ही पेरोल पर जेल से बाहर आए थे।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

परिजनों का आरोप है कि हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली किसने चलाई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।