Rafale Row: ऑपरेशन सिंदूर पर राहुल गांधी को BJP का घेरा, राफेल विमानों को लेकर पाकिस्तान के दावों पर उठाए सवाल

Rafale Row: ऑपरेशन सिंदूर पर राहुल गांधी को BJP का घेरा, राफेल विमानों को लेकर पाकिस्तान के दावों पर उठाए सवाल

Rahul-Gandhi-F-(1)-1782303624650_v

BJP corners Rahul Gandhi over 'Operation Sindoor'

 नई दिल्ली। BJP corners Rahul Gandhi over 'Operation Sindoor', भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राहुल गांधी ने ऐसी बातें कहीं जो पाकिस्तान के प्रोपेगैंडा जैसी थीं। भाजपा ने आरोप लगाया कि राफेल फाइटर जेट्स के बारे में इस्लामाबाद के दावों पर सबूत मांगने के बजाय राहुल ने सरकार से सवाल पूछना बेहतर समझा।

यह नया राजनीतिक हमला तब हुआ जब बीजेपी ने एयर फोर्स के हालिया टेंडर का जिक्र किया। इस टेंडर में सभी 36 फाइटर जेट्स के लिए सपोर्ट पैकेज का मांगा गया था।

बीजेपी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

BJP ने इसे इस बात का सबूत बताया कि संघर्ष के दौरान कई राफेल गिराने का पाकिस्तान का पुराना दावा गलत साबित होता है। इस हमले की अगुवाई करते हुए BJP IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने आरोप लगाया कि जब पाकिस्तान राफेल जेट्स को गिराने के दावे कर रहा था, तब राहुल गांधी ने इस्लामाबाद से सबूत मांगने के बजाय केंद्र सरकार से सवाल पूछे।

मालवीय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, जब भारत राष्ट्रीय सुरक्षा की एक गंभीर चुनौती का सामना कर रहा था, तब राहुल गांधी ने ऐसे सवालों और बातों को बढ़ावा दिया जो भारतीय राफेल फाइटर जेट्स के बारे में पाकिस्तान के प्रोपेगैंडा से मेल खाते थे।"

एयर फोर्स ने जारी किया 36 राफेल विमान के रख रखाव के टेंडर

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल विमानों को मार गिराने का पाकिस्तान का दावा झूठा साबित हुआ है। भारतीय वायु सेना ने फ्रांस से खरीदे गए सभी 36 राफेल विमान के रख रखाव के लिए टेंडर जारी किया है।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अंतरराष्ट्रीय मीडिया में इस तरह की कई खबरें प्रकाशित हुईं थी, जिनमें दावा किया गया था कि पाकिस्तान ने चीन की मदद से एक किल चेन तैयार की थी जिसमें राफेल लड़ाकू विमानों के पायलटों को अपने बचाव में कोई कदम उठाने का मौका नहीं मिला और चीन से मिले जे- 10सी लड़ाकू विमान में लगी पीएल- 15 मिसाइलों ने राफेल को मार गिराया।

टेंडर दस्तावेज ने निकाली प्रोपेगैंडा की हवा

दरअसल, पाकिस्तान की सरकार और वहां के इंटरनेट मीडिया हैंडल्स लगातार यह झूठा प्रचार कर रहे थे कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी सेना ने भारत के कई राफेल विमानों को मार गिराया है। भारत ने हमेशा इन दावों को अफवाह और प्रोपेगैंडा बताकर खारिज किया था। अब 15 जून 2026 में भारतीय वायु सेना के एयर हेडक्वार्टर द्वारा जारी की गई एक रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल ने इस झूठ को आधिकारिक तौर पर बेनकाब कर दिया है।

राफेल बेड़े के लिए ब्रिज सपोर्ट पैकेज

आईएएनएस के अनुसार वायु सेना ने अपने पूरे राफेल बेड़े के लिए पांच महीने का ब्रिज सपोर्ट पैकेज (रखरखाव और तकनीकी सहायता) मांगा है। इस सरकारी दस्तावेज में साफ-साफ लिखा है कि यह रखरखाव सभी 36 राफेल विमानों के लिए है।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय राफेल विमानों ने पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे। राफेल में लगी घातक मिटियोर व स्कैल्प मिसाइलों और आधुनिक स्पेक्ट्रा इलेक्ट्रानिक वॉरफेयर सूट के सामने पाकिस्तानी वायुसेना टिक नहीं पाई थी।

114 और राफेल खरीदने की तैयारी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत अपनी वायु सेना की ताकत को और मजबूत करने के लिए फ्रांस की दासौ एविएशन से 114 अतिरिक्त राफेल फाइटर जेट खरीदने की प्रक्रिया पर भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। संभावना है कि इन विमानों का निर्माण मेक इन इंडिया के तहत देश में ही किया जाएगा। ये लड़ाकू विमान भारतीय सेना में पहले से शामिल राफेल की तुलना में ज्यादा घातक और उन्नत रक्षा प्रणालियों से लैस होंगे। प्रस्तावित रक्षा सौदे की अनुमानित लागत करीब 3.40 लाख करोड़ रुपये है।