जीरकपुर में महिला से कथित गैंगरेप मामला, जांच पंजाब पुलिस को सौंपी गई
Alleged gang-rape of a woman in Zirakpur
जीरकपुर : Alleged gang-rape of a woman in Zirakpur, मोहाली के जीरकपुर में एक महिला के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने महिला को उसके पति को जेल से बाहर निकलवाने का झांसा दिया और अदालतों में अपनी अच्छी पकड़ होने का दावा कर उसका विश्वास हासिल किया।
पीड़िता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अमरोहा की रहने वाली है और जीरकपुर में एक निजी कंपनी में काम करती थी। वह मोहाली के सिंहपुरा गांव स्थित माया गार्डन में रहती थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना के समय महिला गर्भवती थी।
मामले की शुरुआती जांच अमरोहा पुलिस ने की थी। हालांकि, घटनास्थल जीरकपुर होने के कारण केस को पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया है। अब जीरकपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता को न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी उठ रही है।