election on party symbol: पार्टी सिंबल पर पंचायत चुनाव लड़ सकती है भाजपा

election on party symbol: पार्टी सिंबल पर पंचायत चुनाव लड़ सकती है भाजपा

election on party symbol: पार्टी सिंबल पर पंचायत चुनाव लड़ सकती है भाजपा

election on party symbol: पार्टी सिंबल पर पंचायत चुनाव लड़ सकती है भाजपा

सीएम, प्रभारी व प्रदेशाध्यक्ष की हुई बैठक
कई दलों के नेता भाजपा में शामिल होने को तैयार

चंडीगढ़। election on party symbol:  भारतीय जनता पार्टी निकट भविष्य में होने वाले पंचायत चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ सकती है। पंचायत चुनावों पर रणनीति के लिए हरियाणा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की आज मंथन बैठक हुई। करीब तीन घंटे चली इस बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े तथा भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, संगठन मंत्री रविंद्र राजू मौजूद रहे।

बैठक के बाद भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने बताया कि हरियाणा में सितंबर माह के दौरान पंचायत चुनाव प्रस्तावित हैं। जिसके चलते आज की बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि इस चुनाव को लेकर कमेटियों का गठन किया जा चुका है। 

कमेटियों द्वारा इस संबंध में फैसला लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्टी के सभी नेताओं द्वारा पंचायत चुनाव को गंभीरता से लड़ा जाएगी। चुनाव को लेकर प्रचार कमेटियों तथा बहुत जल्द फैसला लेकर फील्ड में उतरा जाएगा।

धनखड़ ने कहा कि कई राजनीतिक दलों के लोग भारतीय जनता पार्टी में आना चाह रहे हैं। जिसके चलते आज की बैठक में नए आने वाले नेताओं पर भी चर्चा की गई है। धनखड़ ने बताया कि पंचायत चुनाव से पहले भाजपा में कई दलों के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

election on party symbol:  दस लाख घरों पर फहराएंगे तिरंगा, सभी जिलों में होगी कार्यशाला

आज हुई बैठक में भाजपा ने फैसला लिया है कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर जहां प्रदेश के दस लाख घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा वहीं प्रदेश के सभी जिलों में शक्ति केंद्रों की कार्यशाला का आयोजन करने का फैसला किया गया है। जिसमें चार हजार शक्ति केंद्र प्रमुख भाग लेंगे।