Panchkula BJP Candidates: BJP ने पंचकूला में वार्ड उम्मीदवार किए घोषित; लिस्ट में 7 महिला प्रत्याशी, पुराने नेताओं पर भी दांव

BJP ने पंचकूला में वार्ड उम्मीदवार किए घोषित; लिस्ट में 7 महिला प्रत्याशी, पुराने नेताओं पर भी दांव, नए चेहरों को भी मौका, लिस्ट

BJP Announces Ward Candidates For Panchkula Nagar Nigam Chunav 2026

BJP Announces Ward Candidates For Panchkula Nagar Nigam Chunav 2026

Panchkula BJP Candidates: हरियाणा में निकाय चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक पार्टियां पूरी तैयारी के साथ मैदान में आ चुकी हैं। उम्मीदवारों की घोषणा की जा रही है। इसी क्रम में बीजेपी ने आज गुरुवार को पंचकूला नगर निगम के सभी वार्ड उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। यानि पंचकूला के कुल 20 वार्डों के पार्षद उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से विचार विमर्श करके हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। इससे पहले बीते कल बीजेपी ने गहन मंथन के बाद श्यामलाल बंसल को पंचकूला से मेयर उम्मीदवार घोषित किया था। अब नीचे वार्ड वाइज़ पार्षद उम्मीदवारों की लिस्ट देखी जा सकती है। गौरतलब है कि इससे पहले आम आदमी पार्टी और काँग्रेस द्वारा भी पंचकूला वार्ड उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है।

BJP Announces Ward Candidates For Panchkula Nagar Nigam Chunav 2026

10 मई को होनी है वोटिंग

ज्ञात रहे कि हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने बीते 13 अप्रैल को पंचकूला समेत 3 नगर निगमों, 1 नगर परिषद और 3 नगर पालिकाओं के लिए चुनाव की घोषणा की थी। साथ ही 528 खाली पंचायती सीटों पर उपचुनाव का ऐलान भी किया गया था। पंचकूला में नगर निगम चुनाव कराने के साथ अंबाला-सोनीपत में भी नगर निगम चुनाव कराया जाना है। जबकि नगर परिषद रेवाड़ी, नगरपालिका सांपला, नगरपपालिका उकलाना और नगरपालिका धारुखेड़ा के लिए वोटिंग कराई जाएगी।

पंचकूला, सोनीपत और अंबाला नगर निगम के मेयर और सभी वार्ड सदस्यों व नगर परिषद रेवाड़ी, नगरपालिका सांपला, नगरपालिका उकलाना और नगरपालिका धारुखेड़ा के अध्यक्षों और सभी वार्डों के सदस्यों के चुनाव के लिए 10 मई को सुबह 8 से 6 वोटिंग होगी और 13 मई को वोटों की गिनती के बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा। यानि 13 मई को उम्मीदवारों की हार-जीत तय हो जाएगी और यह पता चल जाएगा की किसकी क़िस्मत चमकी है और किसके हाथ मायूसी लगी है.

नामांकन प्रक्रिया की लास्ट डेट 25 अप्रैल

निकाय चुनाव के लिए 15 अप्रैल को नामांकन अधिसूचना जारी की जा चुकी है। नामांकन दाखिल करने की तारीख 21 अप्रैल से 25 अप्रैल है। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। 27 अप्रैल को 11:30 के बाद उम्मीदवारों के नामांकनों की जांच होगी और छंटनी की जाएगी। वहीं 28 अप्रैल को कोई भी उम्मीदवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपना नाम वापस ले सकता है। साथ ही 28 अप्रैल को ही उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह अलॉट होंगे। वहीं पुनः अगर किसी जगह उपचुनाव की जरूरत रही तो फिर चुनाव 12 मई को होगा।

मेयर उम्मीदवार के लिए 30 लाख खर्च सीमा तय की गई

पंचकूला, सोनीपत और अंबाला नगर निगम चुनाव के मेयर उम्मीदवार के लिए 30 लाख खर्च सीमा तय की गई है। जबकि वार्ड सदस्य उम्मीदवार के लिए यह सीमा 7.50 लाख है। बता दें कि पंचकूला में कुल 20 वार्ड हैं, 20 वार्डों में से 9 वार्ड महिला, एससी और बीसी कैटेगरी के लिए आरक्षित हैं, जबकि 11 वार्ड सामान्य श्रेणी में रखे गए हैं, जहां महिला व पुरुष दोनों चुनाव लड़ सकेंगे। इसी तरह अंबाला नगर निगम में भी वार्डों की संख्या 20 है। जिनमें से 10 वार्ड महिला, एससी और बीसी कैटेगरी के लिए आरक्षित हैं, जबकि 10 वार्ड सामान्य श्रेणी में रखे गए हैं। इसी प्रकार सोनीपत में 22 वार्ड हैं, यहां 11 वार्ड आरक्षित हैं, जबकि 11 वार्ड सामान्य श्रेणी में रखे गए हैं।

पंचायत उपचुनाव का भी ऐलान

हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने निकाय चुनाव के साथ ही 528 खाली सीटों पर पंचायत उपचुनाव का भी ऐलान किया था। ग्राम पंचायत मंडी आदमपुर और जवाहर नगर, ग्राम पंचायत गोविंदपुरा और पोलर के आम चुनाव के साथ-साथ खाली 528 पंचायती राज सीटों पर उपचुनाव कराया जाएगा। जिसमें 485 पंच, 29 सरपंच, 12 पंचायत समिति सदस्य और 2 जिला परिषद सदस्यों के चुनाव हेतु वोटिंग 10 मई को सुबह 8 से 6 के बीच करवाई जाएगी। वहीं मतदान के बाद ही 10 मई को ही वोटों की गिनती कर पंचायत चुनाव का परिणाम जारी किया जाएगा। अगर किसी जगह उपचुनाव की जरूरत रही तो फिर चुनाव 12 मई को होगा।

 

;;;;;;