बिहार के मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र का अनोखा अंदाज़: ऑफिस में फाइलों के बीच तोते की मौजूदगी, वीडियो वायरल
Bihar Minister E. Kumar Shailendra's unique style
भागलपुर। Bihar Minister E. Kumar Shailendra's unique style, बिहार की राजनीति में अपनी सादगी और तकनीकी समझ के लिए पहचाने जाने वाले बिहपुर के भाजपा विधायक ई. कुमार शैलेंद्र इन दिनों एक अनोखी वजह से चर्चा में हैं।
वर्ष 2026 में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार में पथ निर्माण मंत्री की जिम्मेदारी संभालने के बाद वे लगातार एक्शन मोड में हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनका एक बेहद दिलचस्प वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
पटना दफ्तर का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
हाल ही में मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र के पटना स्थित विभागीय कार्यालय का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में मंत्री जी बेहद गंभीरता से सरकारी कागजातों की जांच करते और फाइलों पर हस्ताक्षर करते नजर आ रहे हैं।
लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में सबका ध्यान टेबल पर मौजूद एक खास मेहमान ने खींचा। दरअसल, उनके टेबल पर एक तोता (पैरेट) घूमता हुआ दिखाई दे रहा है।
फाइलों के बीच कभी कलम तो कभी मंत्री जी के कंधे पर का तोता
यह वायरल वीडियो इसलिए भी खास है क्योंकि सरकारी फाइलों की जांच के बीच वह तोता लगातार टेबल पर इधर-उधर घूम रहा है। वह कभी टेबल पर रखी कलम को उठाता है, तो कभी अन्य चीजों के साथ खेलता दिखता है।
हद तो तब हो गई जब वह काम में व्यस्त मंत्री जी के शरीर और कंधे पर भी चढ़ गया। मंत्री जी ने भी उसे हटाने के बजाय बेहद सहजता से अपना काम जारी रखा। सचिवालय के गलियारों से लेकर आम जनता के बीच इस वीडियो की खूब चर्चा हो रही है।
-1781172596269.jpg)
पीएम मोदी के आग्रह पर साइकिल से चलते दिखे थे मंत्री जी
ई. कुमार शैलेंद्र की सादगी का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि वे पर्यावरण और ईंधन संरक्षण को लेकर बेहद गंभीर रहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से पेट्रोल और डीजल बचाने के किए गए आग्रह का उन पर गहरा असर पड़ा है।
इस अपील के बाद मंत्री जी कई मौकों पर अपने क्षेत्र और सड़कों पर साइकिल से चलते हुए दिखाई दे चुके हैं। सोशल मीडिया पर उनकी साइकिल यात्रा की तस्वीरें और वीडियो भी जारी किए गए हैं, जिसकी जनता खूब सराहना करती है।
तीन बार के विधायक और अब बिहार के पथ निर्माण मंत्री
ई. कुमार शैलेंद्र का राजनीतिक ग्राफ लगातार ऊपर गया है। बिहपुर विधानसभा क्षेत्र से वे तीन बार भाजपा के टिकट पर विधायक चुने जा चुके हैं। वर्ष 2010 और 2020 के बाद, उन्होंने वर्ष 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में भी शानदार जीत दर्ज कर हैट्रिक लगाई।
इसके बाद नई सरकार के गठन में उनकी वरिष्ठता और योग्यता को देखते हुए उन्हें अत्यंत महत्वपूर्ण 'पथ निर्माण मंत्रालय' की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि, मंत्री के रूप में उनका कार्यकाल अभी बहुत लंबा नहीं रहा है, लेकिन वे लगातार सक्रिय हैं।
-1781172648997.jpg)
सोशल मीडिया किंग हैं ई. कुमार शैलेंद्र, रोज करते हैं 50 पोस्ट
इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि से आने वाले कुमार शैलेंद्र तकनीकी रूप से बेहद अपडेट रहते हैं और सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता देखने लायक है। वे विभिन्न इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रोजाना औसतन 50 के आसपास पोस्ट साझा करते हैं।
उनके ज्यादातर पोस्ट उनके सामाजिक दौरों, जनता से मुलाकात और राजनीतिक गतिविधियों पर आधारित होते हैं। वे क्षेत्र या विभाग में जहां भी जाते हैं, वहां की गतिविधियों का सोशल मीडिया पर सीधा लाइव (Live) प्रसारण चलता है।