प्रसाद हॉस्पिटल में अग्निकांड की जांच में मिली चौंकाने वाली लापरवाही

Shocking negligence revealed in the investigation

Shocking negligence revealed in the investigation

मुजफ्फरपुर। Shocking negligence revealed in the investigation, प्रसाद हॉस्पिटल में हुए अग्निकांड में अस्पताल प्रबंधन से लेकर चिकित्सक की घोर लापरवाही सामने आई है। पुलिस की जांच में पता चला कि आइसीयू में जिन चिकित्सक की ड्यूटी लगी थी, वह घटना के समय वहां नहीं थे। कागज पर उनकी ड्यूटी लगी थी।

जांच में पता चला कि वह ड्यूटी पर आए थे, इस दौरान वह बार-बार गायब हो जा रहे थे। इस लापरवाही के कारण आइसीयू के चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा अन्य कर्मियों की भी लापरवाही इसमें सामने आई है।

पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि मरीजों को भर्ती करने के बाद देखरेख के लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से सही से कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। इसके लिए मालिक भी दोषी है। इस दिशा में पुलिस की आगे की जांच चल रही है। इसके आधार पर अन्य आरोपितों पर कार्रवाई की जाएगी।

हॉस्पिटल के नर्स समेत अन्य से की जा रही पूछताछ

पुलिस का कहना है कि फिलहाल तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा घटना के समय हॉस्पिटल में तैनात नर्स समेत अन्य कर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है।

इन सभी को थाने पर फिलहाल रोका गया है। पूछताछ में एक नर्स ने पुलिस को बताया कि आग लगने के बाद वह मरीजों को बचाने में लग गई थी। इसके बाद अफरातफरी मच गई थी। सभी जान बचाते हुए भागने लगे थे।