यूपी के 33 PCS अधिकारियों को बड़ी सौगात: जल्द बनेंगे IAS, केंद्र ने पदोन्नति के प्रस्ताव को दी हरी झंडी!

यूपी के 33 PCS अधिकारियों को बड़ी सौगात: जल्द बनेंगे IAS, केंद्र ने पदोन्नति के प्रस्ताव को दी हरी झंडी!

1000219512

Big gift for 33 PCS officers of UP: Soon to become IAS,

लखनऊ। प्रदेश के पीसीएस अधिकारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने चयन वर्ष 2025 के लिए उत्तर प्रदेश को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) में प्रमोशन कोटे के तहत 33 पद आवंटित किए हैं। इससे वर्ष 2010 और 2011 बैच के पीसीएस अधिकारियों के आईएएस बनने का रास्ता साफ हो गया है। वहीं, वर्ष 2012 बैच के कुछ अधिकारियों को भी पदोन्नति का लाभ मिल सकता है।

केंद्र से 33 पद आवंटित होने के बाद अब नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने संभावित अधिकारियों की वार्षिक गोपनीय प्रविष्टियां (एसीआर) और सेवा अभिलेख जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विभाग जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को भेजेगा, जिसके बाद विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक आयोजित होगी। इस बार बड़ी संख्या में पद मिलने से लंबे समय से प्रमोशन की प्रतीक्षा कर रहे पीसीएस अधिकारियों में उत्साह है। डीपीसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित अधिकारियों को आइएएस काडर में नियुक्ति दी जाएगी।