बड़ी खबर: औरैया में जीएसटी कर चोरी का बड़ा खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Big disclosure of GST tax evasion in Auraiya,
औरैया। यूपी के औरैया में जीएसटी कर चोरी के एक बड़े संगठित गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने शुक्रवार कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लैपटाप, मोबाइल फोन, डोंगल, हार्डडिस्क, पेनड्राइव, डिवाइस समेत बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रानिक उपकरण और 60,330 नकद बरामद किए गए हैं।
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर करीब 8.62 करोड़ की टैक्सेबल वैल्यू के फर्जी बिल तैयार किए और आइटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) पास-आन कर सरकार को भारी राजस्व नुकसान पहुंचाया। मून इंटरप्राइजेज के जरिए 2.87 करोड़ के फर्जी बिल, चमन ट्रेडर्स के जरिए 5.75 करोड़ के फर्जी बिल बनाए गए। इन फर्मों के माध्यम से केवल कागजों पर लेनदेन दिखाया गया, जबकि वास्तविक रूप से कोई माल का कारोबार नहीं हुआ।
कैसे करते थे फर्जीवाड़ा
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जीएसटी फर्म रजिस्टर कराना
- बोगस कंपनियों के नाम पर नकली बिल और इनवाइस बनाना
- आइटीसी पास-आन कर टैक्स चोरी करना
- वास्तविक व्यापार के बिना ही कागजी लेनदेन दिखाना
- गिरफ्तार आरोपी और उनकी भूमिका
- यह गिरफ्तार किए गए
- मुहम्मद अतहर (मुख्य संचालक) – मून इंटरप्राइजेज का कंट्रोल लेकर फर्जी गतिविधियां संचालित करता था
- शाह आलम (अकाउंटेंट) – फर्जी बिलिंग और हिसाब-किताब संभालता था
- मुहम्मद इमरान (दस्तावेज प्रदाता) – फर्जी कागजात जुटाकर नई फर्म बनवाता था
- विशाल (सहायक) – फर्जी बिल बनाने में सहयोग करता था