Big Blow to Congress:

कांग्रेस को बड़ा झटका: पूर्व मेयर मनवीर कौर गिल समेत कई नेता बीजेपी में शामिल

undefined

Big Blow to Congress:

हरियाणा की राजनीति में नगर निगम चुनावों से पहले बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। कांग्रेस की पूर्व मेयर मनवीर कौर गिल ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया। उनके साथ पंचकूला की समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता सुदेश रानी, वार्ड नंबर 20 से धर्मपाल मट्ठावाला और वार्ड नंबर 3 के वरिष्ठ नेता राजेंद्र साहनी भी बीजेपी में शामिल हो गए।

हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की मौजूदगी में सभी नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। बताया जा रहा है कि सुदेश रानी ने महिला आरक्षण को लेकर राहुल गांधी के रुख से नाराज होकर कांग्रेस छोड़ी, जबकि अन्य नेताओं ने पार्टी नीतियों से असंतोष और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली से प्रभावित होकर बीजेपी जॉइन करने का फैसला लिया।

इस मौके पर बीजेपी जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, मेयर प्रत्याशी श्यामलाल बंसल और प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार कटारिया भी मौजूद रहे। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है।