मेष : नए कार्यों को करने से लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र में आशानुकूल लाभ होने की संभावना बनती है।
वृष : पूंजी निवेश एवं बचत में वृद्धि होगी। अन्यथा साहस नहीं करें। उधारी, लेनदारी में सफलता मिलेगी। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।
मिथुन : उच्चाधिकारियों से व्यर्थ विवाद की स्थिति को टालें। वाहन तेज गति से न चलाएं। रुपयों के लेनदेन में सावधानी रखें।
कर्क : नए कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में वृद्धि होकर आर्थिक क्षेत्र में सुधार की संभावना है। यात्रा में लाभ मिलने की संभावना बनती है।
सिंह : व्यापार में नए प्रस्ताव समृद्धि के संकेत देंगे। आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलने के योग हैं। अपने काम से काम रखें।
कन्या : संतान के कार्यों से समाज में आलोचना हो सकती है। कार्यों में अवरोध उत्पन्न होंगे। परिवारजनों से सामंजस्य बनाए रखें।
तुला : यात्रा, प्रवास में लाभ मिलने की संभावना बनती है। राजकार्य अथवा शासन सत्ता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों की मदद रहेगी।
वृश्चिक : अधिक विश्वास किसी पर नहीं करें। अपव्यय होगा। अवसर चूकने से निराशा होगी। आलस्य न करें। व्यर्थ के आडंबरों से दूर रहें।
धनु : वाहन सावधानी से चलाएं। अपने प्रयासों से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। कानूनी मामले आपके पक्ष में हल होंगे। व्यापार अच्छा चलेगा।
मकर : परिवार में सुख-शांति होगी। कार्य में लापरवाही से बड़े नुकसान की आशंका है। व्यापारिक समस्याएं रहेंगी। मानसिक द्वंद्व रहेगा।
कुंभ : मन में जोश रहेगा जो आपके कार्य को नई गति प्रदान करेगा। सामाजिक कामों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
मीन : आपकी बुद्धिमानी से सम्मान मिलेगा तथा व्यापार में उन्नति होगी। रुका पैसा अचानक ही प्राप्त होगा। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी