बस्ती हादसा: दूध के टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर; पति-पत्नी और बेटे की मौत
Basti accident: Milk tanker hits bike; husband, wife and son killed
बस्ती। बस्ती जिले के कलवारी थाने के ग्राम गंगापुर निवासी मान सिंह, पत्नी उर्मिला और बेटे लवकुश के साथ बहराइच स्थित ससुराल जा रहे थे। कनकपुर स्थित पेट्रोल पंप के समीप अयाेध्या से आ रहे दूध वाले टैंकर ने बाइक में पीछे से ठोकर मार दी।
उर्मिला और लवकुश की मौके पर ही मौत हो गई। मानसिंह को सीएचसी नवाबगंज लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक चालक हेलमेट लगाया हुए था। चालक टैंकर छोड़कर भाग गया।