​बाराबंकी: जयमाल से पहले दूल्हे की अनोखी शर्त— "क्या लकड़ी के चूल्हे पर खाना बना लोगी?"

​बाराबंकी: जयमाल से पहले दूल्हे की अनोखी शर्त— "क्या लकड़ी के चूल्हे पर खाना बना लोगी?"

Barabanki: The grooms unique condition before the Jaimala ceremony

Barabanki: The groom's unique condition before the Jaimala ceremony

त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। रसोई गैस की किल्लत के बीच एक शादी का अनोखा वाकया चर्चा का विषय बना हुआ है। वरमाला से पहले दूल्हे ने दुल्हन के सामने ऐसी शर्त रख दी, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए, लेकिन दुल्हन की समझदारी ने माहौल को तालियों से गूंज उठा।

लोनीकटरा के खैरा बीरू गांव निवासी अशोक कश्यप की बारात 27 अप्रैल को उन्नाव के मौरावां के खानपुर गांव गई थी। जयमाल से ठीक पहले दूल्हे ने दुल्हन से पूछा कि गैस सिलिंडर की किल्लत को देखते हुए क्या वह लकड़ी के चूल्हे पर खाना बना सकेगी।

अचानक आई इस शर्त को सुनकर कुछ पल के लिए माहौल शांत हो गया, लेकिन दुल्हन ने मुस्कुराते हुए ‘हां’ में जवाब दे दिया। इसके बाद वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लगे और धूमधाम से जयमाल की रस्म पूरी हुई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। लोग इसे अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं।

कुछ इसे व्यावहारिक सोच बता रहे हैं तो कुछ इसे मजाकिया अंदाज में ले रहे हैं। दूल्हे के पिता देवीदीन ने बताया कि शादी के दौरान गैस सिलिंडर की व्यवस्था करना काफी मुश्किल हो गया था, जिससे यह बात दूल्हे के मन में आ गई थी।