बालोद रिसॉर्ट हंगामा: भाजपा नेता के साथ पकड़ी गई शिक्षिका पत्नी; पति ने लगाए गंभीर आरोप, पत्नी ने कहा— "साजिश है"

बालोद रिसॉर्ट हंगामा: भाजपा नेता के साथ पकड़ी गई शिक्षिका पत्नी; पति ने लगाए गंभीर आरोप, पत्नी ने कहा— "साजिश है"

Balod Resort Ruckus: Teacher Wife Caught with BJP Leader

Balod Resort Ruckus: Teacher Wife Caught with BJP Leader

Balod Resort Ruckus: Teacher Wife Caught with BJP Leader,  छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के एक रिसॉर्ट में जमकर हंगामा हुआ। यहां एक महिला टीचर एक भाजपा नेता के साथ पकड़ी गई है। महिला टीचर को उसके पति ने रंगे हाथ पकड़ा है। इसके बाद महिला ने जमकर हंगामा किया। महिला के पति का आरोप है कि उसकी पत्नी का कई पुरुषों के साथ अवैध संबंध है।

पति ने आरोप लगाया कि जब वह पत्नी के कामों का विरोध करता है तो उसकी पत्नी बच्चों और उसके साथ मारपीट करती है। घर से निकालने और खाने में जहर देने की धमकी देती है। पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत कराई है। वहीं, पत्नी ने कहा कि पति ने जो आरोप लगाए हैं वह पूरी तरह से झूठे हैं।

बदनाम करने के लिए पति ने की शिकायत

पति ने मामले की शिकायत एसपी से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। पत्नी ने मामले में सफाई देते हुए कहा कि पति के द्वारा लगाए गए सभी आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं। उसे बदनाम करने और मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने के लिए आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, पति भी बीजेपी नेता है। जिस बीजेपी पदाधिकारी के साथ उसकी पत्नी रिसॉर्ट में पकड़ी गई है वह महिला के पति का दोस्त है।
 

  • बीजेपी नेता के साथ रिसॉर्ट में भी पत्नी
  • तभी पुलिस को लेकर पहुंचा पति
  • रिसॉर्ट में दोनों के बीच जमकर हुआ हंगामा
  • पति का आरोप प्रताड़ित करती है उसकी पत्नी


मामला बालोद के टिकरापारा का है। यहां रहने वाले अब्दुल ताहिर ने अपनी पत्नी के खिलाफ शितायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसकी शादी 2006 में मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। पत्नी प्राथमिक शाला में प्रधान पाठिका है, उनके एक बेटी और एक बेटा है। शादी के 17 साल तक सब ठीक था लेकिन बीते दो सालों से उसका व्यवहार बदल गया है। पत्नी के व्यवहार के कारण बच्चे और हम परेशान हैं।
 

दोनों को पुलिस थाने लाया गया है। समझाने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच जारी है।

मोनिका ठाकुर, ASP, बालोद

नशे का आदी है पति

महिला ने पति के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि उसका पति नशे का आदी है। नशे में आकर आए दिन घर में मारपीट करता है और प्रताड़ित करता है। मैंने रिसॉर्ट में बीजेपी नेता को मदद के लिए बुलाया था। जिसकी जानकारी पति को हुई और उसने साजिश के तहत मुझे बदनाम करने के इरादे से वहां आकर हंगामा करने लगा।