उत्तर प्रदेश में बकरीद की छुट्टी की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
Bakrid holiday date changed in Uttar Pradesh, now May 28 will be a public holiday.
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने बकरीद के सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। पहले यह अवकाश 27 मई को घोषित था उसे बदल कर अब 28 मई किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी।
प्रमुख सचिव एसवीएस रंगा राव द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि 17 नवंबर 2025 को जारी सार्वजनिक अवकाशों की सूची में बकरीद का अवकाश 27 मई निर्धारित किया गया था, लेकिन त्योहार की तिथि चांद दिखने पर निर्भर होने के कारण इसमें संशोधन किया गया है।
सरकार ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में बकरीद 28 मई को मनाई जाएगी। इसी के मद्देनजर 27 मई के घोषित अवकाश को निरस्त करते हुए 28 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।