रैपर Badshah के ‘टटीरी’ गाने पर बड़ा एक्शन, 1,588 विवादित URL हटाए
Badshah, Haryana News, Tatiri Song a
Haryana में रैपर Badshah के विवादित ‘टटीरी’ गाने को लेकर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। इस गाने से जुड़े कुल 1,588 विवादित URL की रिपोर्ट की गई थी, जिन्हें हरियाणा पुलिस की साइबर ब्रांच की ओर से हटवा दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म YouTube पर 525 URL, Instagram पर 967 URL और Facebook पर 96 URL की पहचान की गई थी, जिन्हें संबंधित प्लेटफॉर्म से हटाया गया है।
इससे पहले Panchkula पुलिस ने भी गाने से जुड़े कुल 857 लिंक हटवाए थे, जिनमें 154 यूट्यूब वीडियो और 703 इंस्टाग्राम रील्स शामिल थीं।
पुलिस अब उन लोगों की पहचान भी कर रही है जो इस गाने को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। सभी प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी कर गाने के सभी वर्जन—री-अपलोड, शॉर्ट वीडियो और अन्य रूपों—को हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही रील क्रिएटर्स को भी चेतावनी दी गई है कि यदि कोई इस गाने पर रील, शॉर्ट या अन्य वीडियो बनाकर शेयर करता है तो उसके खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।