ग्वालियर से पं. चन्द्र प्रकाश जैन 'चन्दर' को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से मनोनीत किया

Pt. Chandra Prakash Jain

Pt. Chandra Prakash Jain 'Chander' from Gwalior

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर ग्वालियर अंचल सहित कई देशों के अनेकों विद्वानों ने उन्हें बधाई दी।

ग्वालियर -: Pt. Chandra Prakash Jain 'Chander' from Gwalior, भारत गौरव गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी की प्रेरणा एवं गौरव अध्यक्ष स्वस्तिश्री पीठाधीश रवीन्द्रकीर्ति स्वामीजी की अनुशंसा से राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुपम जैन इन्दौर ने ग्वालियर के प्रसिद्ध विद्वान प्रतिष्ठाचार्य पं. चन्द्र प्रकाश जैन 'चन्दर' को तीर्थंकर ऋषभदेव जैन विद्वत् महासंघ, हस्तिनापुर का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।


 जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया की ग्वालियर वरैया जैन समाज के गौरव विद्वान पंडित चंद्रप्रकाश जैन ने ग्वालियर सकल जैन समाज को दिशा देने के लिए अपना संपूर्ण जीवन संत सेवा, समाज सेवा ओर धार्मिक कार्यों में समर्पित किया है। पंडित चंद्र प्रकाश जैन ने कई पंचकल्याणक महोत्सव, विधान ओर कई मंदिरों के शिलान्यास कार्य कर चुके हैं। पंडित चंद्र प्रकाश जैन को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर ग्वालियर अंचल सहित कई देशों के अनेक विद्वानों ने उन्हें बधाई सन्देश भेज कर शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।