बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, मेहनत, व आत्मविश्वास का प्रतीक: चंद्रमोहन
Babasaheb's life is a Symbol of Struggle
कांग्रेस नेताओं ने बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई
अर्थ प्रकाश संवाददाता
पंचकूला। Babasaheb's life is a Symbol of Struggle: विधायक चंद्रमोहन के निवास पर कांग्रेसियों द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर चन्द्रमोहन ने कहा कि बाबा साहब की जयंती सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के महत्व को समझने का दिन है। इस दिन हम डॉ. भीमराव आंबेडकर को याद करते हैं, जिन्होंने अपने विचारों और संघर्षों से भारत को एक नई दिशा दी। चंद्रमोहन ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, मेहनत और आत्मविश्वास का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव और असमानता के खिलाफ आवाज उठाई और हर व्यक्ति को समान अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने उस समय थे।आज के दौर में जब समाज तेजी से बदल रहा है तब भी बाबा साहब के विचार हमें सही रास्ता दिखाते हैं। उनके शब्द न केवल प्रेरणा देते हैं, बल्कि हमें अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक भी करते हैं। इस दौरान आर के कक्कड़, संजीव भारद्वाज, नवीन बंसल एडवोकेट, रवि कांत स्वामी, डॉ राम प्रशाद, सोहन लाल देवीनगर, सचिन सूद , यशपाल राणा, बलजीत सैनी अभयपुर, अरुण मादरा,राजीव चौधरी, अनिल चौहान,आदर्श यादव आदि कांग्रेस नेताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।