Avalanche in Jakshang,Atal Tunnel North Portal
BREAKING
PM मोदी के चुनाव लड़ने पर 6 साल का बैन लगे; दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल याचिका पर आज होनी थी सुनवाई, जज छुट्टी पर चले गए चंडीगढ़ विजिलेंस का बड़ा एक्शन; HDM को 15000 रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, साथ में दलाल भी गिरफ्तार, टीम ने बिछा रखा था जाल PM मोदी ने कहा- मेरा अगला जन्म बंगाल में होने वाला; मालदा में रैली को संबोधित करते हुए बयान, लोगों से माफी मांगी VIDEO हरियाणा में JJP के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति; करनाल के इस नेता को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी, निशान सिंह के इस्तीफे के बाद फैसला WhatsApp ने कहा- हम भारत छोड़ देंगे; दिल्ली हाईकोर्ट में दो टूक- हम मैसेजेस एन्क्रिप्शन नहीं तोड़ेंगे, मजबूर किया तो चले जाएंगे

लाहौल में अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास जकशांग नाला में हिमस्खलन,चंद्रानदी का बहाव रुका

Scooty got buried under the debris in kangra

Avalanche in Jakshang,Atal Tunnel North Portal

शिमला:ऑरेंज अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश में बुधवार रात को भारी बारिश और बर्फबारी हुई है। लाहौल में अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास जकशांग नाला में हिमस्खलन हुआ है। वीरवार सुबह पहाड़ी से यह हिमस्खलन हुआ जो चंद्रानदी तक आ पहुंचा, थोड़ी देर के लिए नदी का बहाव भी रुक गया। इसके अलावा कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। ताजा बर्फबारी के बाद लाहौल में लगातार हिमस्खलन हो रहा है। दो दिनों में यह दूसरा मामला है।

हिमस्खलन को लेकर सासे ने भी चेतावनी दी है। लाहौल में दो दिनों से बर्फबारी हो रही है। प्रशासन ने आम लोगों व सैलानियों को अलर्ट किया है। वहीं चंबा जिले में बीते दो दिनों से मूसलाधार बारिश ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। शहर के सपड़ी मोहल्ले में सुबह आठ बजे पार्क का डंगा गिरने से बाइक और स्कूटी मलबे में दब गए।

वाहनों की रफ्तार को रोका गया 

भरमौर-पठानकोट हाईवे समेत एक दर्जन रूटों पर वाहनों की रफ्तार थम गई है। जनजातीय क्षेत्र पांगी के फिंडपार नाले में बुधवार मध्यरात्रि हिमखंड गिरने से पानी का स्त्रोत ही ध्वस्त हो गया। जिस कारण फिंडरपार गांव के 80 परिवारों के लिए पेयजल की सप्लाई बाधित पड़ गई है। गनीमत रही कि हिमखंड की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया।

जनजातीय क्षेत्र पांगी में ताजा बर्फबारी और बारिश ने लोगों की दिक्कतों को बढ़ा दिया है। बुधवार को पांगी में किलाड़ से कुठा चलौली रूट पर चलने वाली एचआरटीसी की बस हल्की बर्फबारी और मूसलाधार बारिश में स्किड हो गई।

बस के स्किड होने से कुछ देर के लिए यात्रा भी घबरा गए। बस चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आपाताकालीन ब्रेक लगा कर बस को खाई में गिरने से रोका। गनीमत रही कि किसी प्रकार के जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। 

यह भी पढ़े:

https://www.arthparkash.com/congress-is-all-set-for-shimla-mc-elections-2023

https://www.arthparkash.com/nine-laborers-were-rescued-from-shinkula-pass

https://www.arthparkash.com/electric-buses-will-run-in-dharmshala-from-today-onwards