Attacked on BJP workers in Punjab

पंजाब में बिगड़ा माहौल: BJP कार्यकर्ताओं पर हमला, फाड़े गए सिर, सुनिए अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने क्या कहा?

Attacked on BJP workers in Punjab

Attacked on BJP workers in Punjab

पंजाब में विधानसभा चुनाव का चुनावी माहौल बिगड़ता नजर आ रहा है| दरअसल, खबर है कि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला बोला गया है| बताया जाता है कि इस हमले में बीजेपी के कई कार्यकर्ता काफी घायल हुए हैं और उनका अस्पताल में इलाज कराया गया है| पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने इस हमले को लेकर काफी नाराजगी जताई है| अश्विनी शर्मा ने इस हमले को पंजाब के प्रशासन की कानून-व्यवस्था बनाए रखने में नाकामयाबी बताया है|

Attacked on BJP workers in Punjab

दरससल, पठानकोट में अश्विनी शर्मा की ही एक रैली के दौरान BJP कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ| अश्विनी शर्मा का कहना है कि 40-50 बदमाशों ने BJP कार्यकर्ताओं पर हमला किया| उनके सिर फाड़े| शर्मा ने कहा कि बिना किसी सह के इस प्रकार की गुंडागर्दी नहीं हो सकती है| लोकतंत्र के अंदर सभी को रैली-जुलूस करने का अधिकार है| लेकिन ये सब जो भी हुआ है| यह इस बात का संकेत है कि प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखने में असफल है|

Attacked on BJP workers in Punjab

पठानकोट से उम्मीदवार हैं अश्विनी शर्मा  ....

बतादें कि, पंजाब राज्य भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा पठानकोट से पार्टी के उम्मीदवार हैं और इस सीट पर अपनी जीत के लिए पूरी जद्दोजहद कर रहे हैं| बतादें कि, पंजाब में बीजेपी का पंजाब लोक कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल(संयुक्त) के साथ गठबंधन हुआ है और इस गठबंधन का यह पूरा भरोसा है कि सरकार उसकी बनेगी| फिलहाल, आपको बतादें कि, पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को वोटिंग होनी है| 10 मार्च को परिणाम जारी किया जाएगा| तब यह देखना होगा कि पंजाब की सत्ता आखिर किसे मिली है?

देखें वीडियो, लिंक ये रहा ...

https://twitter.com/NikhilCh_/status/1488946136484171778