विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज: पांच राज्यों पर देश की नजर
Assembly Election 2026 Results Today
नई दिल्ली/लखनऊ। आज 4 मई को पांच राज्यों (पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी, केरल, तमिलनाडु) में विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम घोषित होंगे। मतगणना सुबह 8 बजे से ही शुरू हो चुकी है। इस बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बीजेपी की जीत को लेकर एक्स पर पोस्ट किया है।
केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, 'आज पूरे देश में जय माता भारत, वंदे मातरम और जय श्री राम के विजयी उद्घोष गूंजेंगे। राष्ट्रहित सर्वोपरि है; जो लोग तुष्टीकरण और घुसपैठ की राजनीति करते हैं। वे स्वाभाविक रूप से बेचैन हो जाएंगे। जनता विकास, सुरक्षा और राष्ट्रीय गौरव के साथ मजबूती से खड़ी है। जय बीजेपी, तैय्यार बीजेपी।'