राहुल गांधी के बयान पर असीम अरुण का पलटवार, बोले— कांग्रेस कांशीराम को मानती थी अछूत
Asim Arun Hits Back at Rahul Gandhi's Statement
लखनऊ। Asim Arun Hits Back at Rahul Gandhi's Statement, कांग्रेस के सामाजिक परिवर्तन दिवस आयोजन में सांसद राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने तीखा हमला बोला। असीम अरुण ने कहा कि कांग्रेस कांशीराम को अछूत मानती थी।
वह आजीवन कांग्रेस के विरोधी रहे। वोट पाने के लिए राहुल गांधी नाटक कर रहे हैं। शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित सामाजिक परिवर्तन दिवस आयोजन में राहुल गांधी ने कहा था कि अगर जवाहरलाल नेहरू जिंदा होते तो कांशीराम कांग्रेस के मुख्यमंत्री होते। कार्यक्रम में कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग भी की गई।
इस पर असीम अरुण ने कहा कि राहुल गांधी को इतिहास-भूगोल कुछ मालूम नहीं है। कांशीराम ने कांग्रेस के खिलाफ ही बहुजन समाज पार्टी की स्थापना की थी। कांग्रेस द्वारा दलितों के शोषण पर तो उन्होंने पूरी किताब लिखी है। राहुल गांधी को कांशीराम की किताब चमचा युग जरूर पढ़नी चाहिए।
वह मानते थे कि कांग्रेस पार्टी ने ऐसी नीति अपनाई, जिससे दलित नेता सिर उठाकर खड़े न हो सकें। कांग्रेस को दलित समाज से केवल चमचे नेता चाहिए थे। मंत्री ने आगे कहा कि सच यह है कि कांग्रेस ने उनके जीते जी कभी सम्मान नहीं दिया।
कांशीराम एक स्वाभिमानी नेता थे और पूरे जीवन दलित स्वाभिमान के लिए काम किया। चुनावी साल में कांग्रेस और सपा दोनों कांशीराम की विरासत पर दावा पेश कर रहे हैं, लेकिन दोनों का इससे हकीकत में कोई लेना-देना नहीं है।