As the Lok Sabha elections approached

Chandigarh: लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक गलियारों में बढऩे लगी सरगर्मी, भाजपा चंडीगढ़ सीट से जयवीर शेरगिल के नाम पर खेल सकती हैं दांव!

As the Lok Sabha elections approached

As the Lok Sabha elections approached

As the Lok Sabha elections approached- चंडीगढ़  (आदित्य शर्मा)। लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू होने में कुछ समय ही शेष रह गया है, वहीं चंडीगढ़ सांसद सीट पर पार्टियां अपने-अपने दावेदारों पर दांव लगाने के लिए बिना समय गवाएं गहनता के साथ मंथन कर रही हैं।

इस दौरान चंडीगढ़ लोकसभा सीट के लिए जहां स्थानीय नेता टिकट लेने की कतार में हैं, वहीं बताया जा रहा है कि बीजेपी हाईकमान राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता जयवीर शेरगिल पर दांव खेल सकता है। लोकसभा चुनाव की घोषणा होने में चंद ही दिन शेष हैं। ऐसे में भाजपा हाईकमान के विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि भाजपा शेरगिल के नाम पर गंभीरता से विचार कर रही है। 

ज्ञात रहे कि वर्ष 2022 में कांग्रेस छोडक़र भाजपा में शामिल हुए शेरगिल कुछ ही समय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की पसंद बन गए और उन्हें भाजपा में शीर्ष पद सौंप दिया गया। शेरगिल जालंधर की पृष्टभूमि से जुड़े हुए हैं और चंडीगढ़ की राजनीति से भी भलीभाति परिचित हैं। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह के नाम पर हाईकमान दांव खेल सकती है।

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह चंडीगढ़ में पले-बढ़े हैं और अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज होते हुए चंडीगढ़ वासियों की पसंद हैं। हालांकि, वह जालंधर से चुनाव लडऩे से इनकार कर चुके हैं। लेकिन चंडीगढ़ के बारे में खामोश हैं। उधर, स्थानीय नेताओं ने चंडीगढ़ से सांसद रहे सत्यपाल जैन के अलावा पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन व अरूण सूद सीट के प्रबल दावेदार हैं। सभी दावेदार अपनी अपनी लॉबिंग करने में जुटे हुए हैं। अब देखना यह है कि हाईकमान चंडीगढ़ भाजपा के किस चेहरे दांव खेलती है। 

 

ये भी पढ़ें...