Arrival of Nirankari Satguru Mata Sudiksha Ji Maharaj in Narayangarh on 18th February

निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का आगमन नारायणगढ़ मे 18 फ़रवरी  को

Arrival of Nirankari Satguru Mata Sudiksha Ji Maharaj in Narayangarh on 18th February

Arrival of Nirankari Satguru Mata Sudiksha Ji Maharaj in Narayangarh on 18th February

Arrival of Nirankari Satguru Mata Sudiksha Ji Maharaj in Narayangarh on 18th February-अम्बालाI निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज व निरंकारी राजपिता रमित जी का अम्बाला की उप तहसील नारायणगढ़ की धरा पर 18 फ़रवरी   को आगमन होने जा रहा है।  

उस दिन एक विशाल निरंकारी संत समागम नई अनाज मंडी अम्बाला चौक पर आयोजित होने जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते  शाहबाद ज़ोन के ज़ोनल् इंचार्ज श्री सुरिंदर पाल सिंह जी ने  बताया कि नई अनाज मंडी में संत निरंकारी मिशन के सेवादल के सदस्य एंव साध संगत के सदस्य श्रद्धा और उत्साह के साथ अपनी सेवाओं में लगे हुए है।  उन्होंने आगे  बताया कि संत निरंकारी मिशन एक आध्यात्मिकता  का मिशन है और निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का यह संदेश है कि मानव जीवन का असली उद्देश्य निरंकार प्रभु की जानकारी प्राप्त कर जाति पाति तथा ऊंच नीच के भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करना है।

जब इंसान को ब्रह्मज्ञान के द्वारा अपने मूल रूप परमात्मा की पहचान हो जाती है तब उसको हर ज़र्रे तथा हर प्राणी  में प्रभु निरंकार का अहसास होने लगता  है तो उसमें स्वयंमेव ही सदगुणों का विकास हो जाता है। फिर दुनियावी जिम्मेदारियों को भी हम सहज में निभा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि निरंकारी मिशन अध्यात्मिकता के साथ साथ समाज के कार्य जिनमें रक्तदान शिविर, सफाई अभियान, कुदरती आपदाओं के समय राहत शिविर, पौधारोपण आदि समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेता है।

इस संत समागम में हरियाणा, चंडीगढ़ ,मोहाली, पंचकुला और के अतिरिक्त  हिमाचल प्रदेश तथा आसपास के क्षेत्रों से काफी अधिक संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तजन पहुंचेंगे।