सेना प्रमुख का बड़ा बयान: “भारत ऑपरेशन सिंदूर 2.0 की तैयारी में”, तीनों सेनाओं की संयुक्त तैयारियों पर जोर

सेना प्रमुख का बड़ा बयान: “भारत ऑपरेशन सिंदूर 2.0 की तैयारी में”, तीनों सेनाओं की संयुक्त तैयारियों पर जोर

Army Chiefs Major Statement:

Army Chief's Major Statement: "India Preparing for Operation Sindoor 2.0"

नई दिल्ली। Army Chief's Major Statement: "India Preparing for Operation Sindoor 2.0" सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को कहा, "भारत ऑपरेशन सिंदूर 2.0 की तैयारी कर रहा है।" उन्होंने जोर देकर कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की हरकतों के जवाब में सेना ने जो रुख अपनाया था, वह अभी भी कायम है।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सेना प्रमुख ने इस बात पर जोर दिया कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है और मौजूदा हालात को दुश्मनी में अस्थायी विराम बताया।

पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश

जनरल द्विवेदी ने पाकिस्तान का सीधे तौर पर नाम लिए बिना भारत की सैन्य तैयारियों जिक्र करते हुए एक कड़ा संदेश दिया। उन्होंने संकेत दिया कि अगर कोई नया ऑपरेशन जरूरी हो जाता है तो न केवल सेना, बल्कि वायुसेना और नौसेना भी पूरी तरह तैयार हैं।

सेना प्रमुख ने कहा, "भारतीय सेना और तीनों सेनाएं ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए अच्छी तैयारी कर रही हैं, अगर ऐसा होता है तो। फिलहाल, हम तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाने पर ध्यान दे रहे हैं और अगले युद्ध के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं... 24x7।"

'रहना होगा बहुत सतर्क'

उन्होंने आगे कहा, "युद्ध का मैदान इतना खुला है कि हर हरकत की जानकारी दूसरी तरफ वालों को होती है। इसलिए, हमें अपनी तैनाती, इस्तेमाल और अपने सैनिकों के साथ-साथ सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले नागरिकों की सुरक्षा के मामले में बहुत ज्यादा सतर्क रहना होगा।"

जनरल द्विवेदी ने कहा कि इन्फॉर्मेशन वॉरफेयर तभी सफल होता है, जब यह पूरे देश को एक साझा नैरेटिव के पीछे एकजुट कर दे। उन्होंने कहा, "सूचना युद्ध तभी सफल होता है जब पूरा देश एकजुट हो जाए और उन लोगों पर भरोसा करे जो जानकारी दे रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो मैं आपको यकीन दिला सकता हूं कि जो देश एक-दूसरे पर और इन सभी हितधारकों पर भरोसा करता है, वह हमेशा युद्ध जीतेगा।"

पिछले साल भारत ने 7 और 8 मई, 2025 की दरमियानी रात को पाकिस्तान-प्रायोजित आतंकवाद के कड़े जवाबी सैन्य कदम के तौर पर 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया था। यह ऑपरेशन 22 अप्रैल को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद शुरू किया गया था, जहां पाकिस्तान-समर्थित आतंकवादियों ने सुरम्य बैसरन घाटी में गोलीबारी की थी, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी।