Amritpal 7 Supporter Taken on Remand: अमृतपाल के 7 साथियों को रिमांड पर लिया गया; पुलिस ने कोर्ट में किया पेश

अमृतपाल के 7 साथियों को रिमांड पर लिया गया; पुलिस ने कोर्ट में किया पेश, हथियारों के साथ गिरफ्तार हुए थे

Amritpal 7 Supporter Taken on Remand

Amritpal 7 Supporter Taken on Remand

Amritpal 7 Supporter Taken on Remand: खालिस्तान समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल के 7 साथियों को रिमांड पर लिया गया है। इन सातों की गिरफ्तारी शनिवार को हुई थी। ये अवैध हथियारों के साथ पकडे गए थे। वहीं पुलिस ने आज इन्हें कोर्ट में पेश किया और वहां से 4 दिन की रिमांड हासिल की। पुलिस ने सातों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज की है। FIR में अमृतपाल सिंह मुख्य आरोपी है।

बतादें कि, अमृतपाल और उसके साथियों को लेकर पंजाब पुलिस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दे रही है। पुलिस ने अबतक अमृतपाल के 70 से ज्यादा साथियों को गिरफ्तार किया है। खबर यह भी है कि, अमृतपाल के कुछ साथी पंजाब से असम के डिब्रूगढ़ लाए गए हैं। ये डिब्रूगढ़ में रखे जाएंगे। वहीं दूसरी ओर अमृतपाल को शिकंजे में में लेने के लिए पंजाब पुलिस का बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन जारी है। पंजाब पुलिस का कहना है कि, अमृतपाल को गिरफ्तार करके ही सांस ली जाएगी. मसलन, पंजाब पुलिस किसी भी कीमत पर अमृतपाल को छोड़ने वाली नहीं है। पुलिस के एक्शन से अमृतपाल के खेमे में इस समय अफरा-तफरी का माहौल है।

अमृतपाल का ISI कनेक्शन

अमृतपाल को लेकर DIG जालंधर का बड़ा बयान सामने आया है। जालंधर रेंज के DIG स्वपन शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमृतपाल के ISI कनेक्शन की बात कही है। हालांकि, इस संबंध में डीईजी ने ज्यादा विस्तार से बात नहीं की। DIG स्वपन शर्मा ने कहा कि, अमृतपाल के पकिस्तान और ISI कनेक्शन को लेकर इनपुट हैं। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां इसकी जांच करेंगी। माना जा रहा है कि, अब अमृतपाल के केस में NIA की एंट्री हो सकती है। वैसे सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय अमृतपाल पर कार्रवाई को लेकर लगातार पंजाब सरकार के संपर्क में है। केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई पर पूरी नजर है।

अमृतपाल की AKF वाली कहानी क्या है?

वहीं अमृतपाल को लेकर AKF वाली एक नई कहानी भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, अमृतपाल 'आनंदपुर खालसा फोर्स' (AKF) बना रहा था। यानि अमृतपाल प्राइवेट फोर्स तैयार करने में लगा था। पुलिस को उसके घर और उसके साथियों से बरामद हथियारों पर AKF लिखा मिला है। बतादें कि, पुलिस ने अबतक अमृतपाल के 70 से ज्यादा साथियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से बड़ी संख्या में हथियार और जिन्दा कारतूस बरामद किए गए हैं।

अमृतपाल के गिरफ्तार होने की चली थी खबर

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस की कार्रवाई शुरू होने के बाद शनिवार को पूरे दिन अमृतपाल की गिरफ्तारी की खबर चलती रही। लेकिन फिर शनिवार देर शाम पुलिस का आधिकारिक बयान सामने आया और उसमें यह बताया गया कि, अभी अमृतपाल की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वह फरार होने में कामयाब रहा है। मगर पुलिस उसके पीछे पड़ी है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लेगी। इस दौरान पुलिस ने यह जानकारी भी दी कि, अमृतपाल के 70 से ज्यादा साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये 'वारिस पंजाब दे' संगठन से जुड़े हुए थे। पुलिस ने बताया कि, इनकी गिरफ्तारी के साथ हथियार भी बरामद किए गए हैं।

पंजाब में हाई अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल पर कार्रवाई के मद्देनजर पंजाब में हाई अलर्ट है। राज्य में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। जगह-जगह भारी पुलिस फोर्स तैनात है। वहीं राज्य में इंटेरनेट सेवाओं को भी बंद कर दिया गया है। पंजाब सरकार ने अब एक और आदेश जारी करते हुए इंटेरनेट सेवाओं को 20 मार्च तक बंद कर दिया है।

अमृतपाल मामले पर पंजाब पुलिस की अपील

पंजाब पुलिस ने अपील की है कि, उसकी कार्रवाई में कोई भी दखल देने की कोशिश न करे। राज्य में लोग कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखें। घबराने की जरुरत नहीं है। सोशल मीडिया की अफवाहों से बचें और खुद भी अफवाह न फैलाएं। पुलिस आपकी सुरक्षा में तत्पर है और अपना काम कर रही है।

वहीं पुलिस ने चेतावनी भी दी अगर कोई अमृतपाल के मामले को लेकर गलत अफवाह फैलता है तो उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आपको बतादें कि, अमृतपाल पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पंजाब में अगले 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गईं हैं।