हिमाचल नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत के दावे के बीच हार की समीक्षा, 16 निकायों पर फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनेगी

हिमाचल नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत के दावे के बीच हार की समीक्षा, 16 निकायों पर फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनेगी

Amidst Congresss claims of victory in the Himachal

Amidst Congress's claims of victory in the Himachal

शिमला। Amidst Congress's claims of victory in the Himachal, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस 47 नगर निकाय में से 31 पर जीत का दावा कर रही है, लेकिन जिन 16 निकायों में हार हुई है, उसके कारण भी ढूंढने शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस पार्टी इसके लिए फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित करेगी। यह कमेटी देखेगी कि जहां पर पार्टी की हार हुई है उसके क्या कारण रहे हैं। क्या वहां पर संगठन कमजोर था या प्रत्याशियों से नाराजगी थी।



इसका पता लगाकर उन खामियों को दूर करने का काम किया जाएगा। कांग्रेस चुनाव में जीत का दावा कर रही है, दूसरी तरफ दिग्गज मंत्रियों के यहां हार का सामना करना पड़ा है।

ऊना से लेकर बिलासपुर तक नहीं रहे पक्ष में नतीजे

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के गृह जिला ऊना में कांग्रेस का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा है। बिलासपुर में भी भाजपा समर्थित हावी रहे हैं। 

शिमला में भी कई जगह हार

शिमला जिला में जुब्बल कोटखाई में एक नगर परिषद में कांग्रेस जीती है तो दूसरी जगह कांग्रेस हारी है। सोलन से भी नतीजे कांग्रेस के पक्ष में अच्छे नहीं रहे हैं। कांग्रेस ने इसको लेकर पूरी रिपोर्ट तैयार कर रही है। किस जिला, ब्लाक स्तर पर प्रदर्शन कैसा रहा। कहां पर किसकी ड्यूटी थी इन सभी चीजों को देखा जा रहा है।

एक हार से मंत्रियों की परफार्मेंस का आकलन नहीं कर सकते

कांग्रेस महासचिव विनोद जिंटा ने कहा कि कांग्रेस फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन करेगी। जहां कांग्रेस कमजोर रही है वहां का आकलन कर कमियों को दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता के सेमीफाइनल में एकतरफा जीत हासिल की है। एक दो सीटों पर हार से मंत्रियों की परफॉर्मेंस को नहीं आंका जा सकता। जुब्बल में कांग्रेस जीती है जबकि कोटखाई में हार का सामना करना पड़ा है। शिमला ग्रामीण के सुन्नी नगर पंचायत में कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष बनेगा। रामपुर में कांग्रेस की हार हुई जिसे पार्टी स्वीकार करती है। यहां से कोई मंत्री नहीं है, कांग्रेस का विधायक है। ऊना में कांग्रेस परफॉर्मेंस कमजोर रही है उस पर विचार विमर्श चल रहा है। फैक्ट फाइंडिंग कमेटी देखेगी कि इसके क्या कारण रहे।

पहले चुनाव में जीते, असली परीक्षा नगर निगम में

कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी संभालने के बाद विनय कुमार की अध्यक्षता में यह पहला चुनाव था। पहले ही चुनाव में पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है। असली परीक्षा 4 नगर निगम में है। यह चुनाव पार्टी चुनाव चिन्ह पर होता है। कांग्रेस अभी भले ही दावा कर रही है लेकिन असली पता नतीजे आने के बाद लगेगा।