Always do this work after seeing the auspicious time

हमेशा शुभ मुहूर्त देखकर ही करें ये काम, देखें क्या है खास

Subha-karya

Always do this work after seeing the auspicious time

हिंदू धर्म में माना जाता है शुभ मुहूर्त्त देखकर किए गए कार्य से व्यक्ति को भविष्य में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं। धर्म-कर्म से जुड़े कार्यों के लिए मुहूर्त आवश्यक रूप से देखा जाता है। मान्यताओं के अनुसार शुभ मुहूर्त में किया गया कार्य शुभ फल प्रदान करता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे कार्य बताने जा रहे हैं जिन्हें शुभ मुहूर्त देखकर ही करना चाहिए।

बच्चे का नामकरण संस्कार

बच्चे के जन्म के बाद नामकरण पहला संस्कार होता है। नामकरण संस्कार के लिए अश्विनी, रोहिणी, पुष्य, उत्तरा, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा और शतभिषा नक्षत्र शुभ माने जाते हैं। वहीं, सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार का दिन भी नामकरण संस्कार के लिए शुभ माना गया है।

भूमि पूजन के लिए शुभ है दिन

 सनातन धर्म में कोई भी नई प्रॉपर्टी खरीदसे समय उनका पूजन जरूरी माना जाता है। इस अनुष्ठान को करने से जमीन पर बने घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसके लिए नक्षत्र अश्विनी, रोहिणी, मृगशिरा, पुष्य, उत्तरा, हस्त और रेवती है। इसके साथ ही हिंदू पंचांग के अनुसार, सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार का दिन भूमि पूजन के लिए बेहतर माना जाता है।

गृह निर्माण कार्य
यदि कोई व्यक्ति घर का निर्णाम करवाना चाहता है या फिर घर में कोई काम शुरू करना चाहता हैं तो इसके लिए भी शुभ मुहूर्त देखना जरूरी है। कृष्ण पक्ष में गृह निर्माण करना शुभ नहीं माना जाता। इसके लिए आपको शुक्ल पक्ष का चयन करना चाहिए। इसके अलावा शनिवार के दिन मकान की नींव रखना बेहतर माना जाता है। वहीं, रविवार और मंगलवार के दिन निर्माण संबंधी कार्य शुरू न करें।

गृह प्रवेश
गृह प्रवेश से पहले भी शुभ मुहूर्त जरूर देखना चाहिए। माघ, फाल्गुन, वैशाख और ज्येष्ठ माह को गृह प्रवेश के लिए उत्तम माने जाते हैं। लेकिन आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद, आश्विन, और पौष माह में गृह प्रवेश शुभ नहीं माना जाता। वहीं, मंगलवार के दिन भी गृह प्रवेश नहीं करना चाहिए।

यह पढ़ें:

खरमास में नहीं किए जाते मांगलिक कार्यक्रम, देखें क्यों लगती है पाबंदी

Home Dharmik 28 November 2023 Ka Panchang: जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय 28 November 2023 Ka Panchang: जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय