Aligarh Saas-Damad Twist: पति को छोड़ दामाद संग भागने वाली सास अब जीजा संग फरार; 10 महीने में ही दिल ऊबा

पति को छोड़ दामाद संग भागने वाली सास अब जीजा संग फरार; 10 महीने में ही दिल ऊबा, आरोप- 2 लाख रुपए कैश और गहने भी ले गई

Aligarh Saas-Damad Story New Twist Anita ran away

Aligarh Saas-Damad Story New Twist Anita ran away with her brother-in-law

Aligarh Saas-Damad Story Twist: प्रेम-प्यार के चक्कर में भागने और भगाने वाले सावधान हो जाएं। क्या पता जो आज साथ में भाग रहा है कल को वो किसी और के साथ निकल ले। अलीगढ़ के चर्चित 'सास-दामाद' याद हैं आपको। इनकी लव स्टोरी ने पूरे देश में डंका बजाया था। जगह-जगह चर्चे चले। लेकिन इस पूरे प्रकरण ने अब फिर नया मोड़ ले लिया है। दरअसल बेटी की शादी से पहले पति को छोड़ होने वाले दामाद संग भागने वाली सास अब अपने जीजा संग फरार हो गई है। यानि पहले पति को छोड़ा, दामाद संग भागी और अब दामाद को भी छोड़ दिया। जीजा के साथ भाग गई।

रिपोर्ट्स के अनुसार, अप्रैल 2025 में दामाद राहुल और सास अनीता उर्फ सपना (38 साल) दोनों घर से भागकर बिहार में रह रहे थे। लेकिन लगभग 10 महीने ही हुए और अनीता का दिल राहुल से भी ऊब गया। वहीं राहुल का आरोप है कि अनीता दो लाख रुपये कैश और जेवर लेकर फरार हुई है। राहुल का कहना है कि वह शिकायत लेकर अलीगढ़ पहुंचा था लेकिन पुलिस ने उसे घटना बिहार की होने  की बात कहकर वापस लौटा दिया। बताया जाता है कि दोनों अलीगढ़ से भागने के बाद बिहार के सीतामढ़ी में रह रहे थे। 6 फरवरी को  राहुल जब काम पर गया था, तब अनीता घर से गायब हो गई।

दामाद राहुल

Aligarh Saas-Damad Story New Twist Anita ran away with her brother-in-law

भागने के बाद अब भागे-भागे थाने पहुंची

वहीं अब खबर आ रही है कि राहुल द्वारा 2 लाख रुपए कैश और गहने ले जाने की शिकायत के बाद अनीता आज पुलिस थाने पहुंची है। थाने पहुंचकर अनीता ने पुलिस से कहा है कि राहुल के साथ रहने का उसका फैसला गलत था। वह उसके साथ मारपीट करता है। महिलाओं के साथ गलत व्यवहार करता है। अनीता का कहना है कि वह आगे अब उसके साथ नहीं रहेगी। वह अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना चाहती है। मतलब अब क्या ही कहा जाए। जमाना बहुत बदल गया है।

बेटी की शादी तय हुई, प्यार सास-दामाद में हो गया

बता दें कि दामाद राहुल और सास अनीता उर्फ सपना के प्यार और भागने की कहानी की शुरुवात अप्रैल 2025 से होती है। जब अनीता की बेटी की शादी राहुल से तय हुई थी। इससे पहले बारात घर आ पाती, पहले ही अनीता और राहुल में फोन पर बातें होने लगीं और इसके बाद दोनों में प्रेम संबंध हो गए। इसके बाद अनीता अपने पति और बच्चों को छोड़कर राहुल संग घर से फरार हो गई। इधर पति ने बहुत कोशिश की, बच्चों ने कोशिश की लेकिन अनीता वापस घर नहीं गई। फरार होने के बाद मीडिया से बात करते हुए अनीता ने कहा था कि वह राहुल के साथ ही रहेगी। उसका पति जितेंद्र कुमार आए दिन शराब पीकर मारपीट करता था। गाली-गलौज करता था। उस समय भी अनीता पर उसके पति ने जितेंद्र कुमार ने बेटी की शादी के लिए रखे कैश और गहनों को ले जाने की बात कही थी।