Alia-Ranbir Wedding: ये फेमस मेकअप आर्टिस्ट करेगा आलिया भट्ट का मेकअप?
BREAKING
हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बने निशित कटारिया; कांग्रेस ने प्रदेश और जिलास्तर पर पदाधिकारियों की घोषणा की, यहां पूरी लिस्ट हिमाचल में बड़ा हादसा; मंडी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, इतने लोगों की मौत, 20 यात्री घायल, कई गंभीर, अफरा-तफरी मची हरियाणा में IAS-HCS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; सरकार ने अतिरिक्त चार्ज सौंपा, जानिए किस अफसर को क्या? देखिए लिस्ट 'ईरान में तेहरान शहर तुरंत खाली करें सभी लोग'; अमेरिका ने बयान जारी कर दुनियाभर में मचाई खलबली, ट्रंप ने ईरान को दे डाली धमकी चलती बाइक पर कपल का जानलेवा इश्क; बीच सड़क युवक से लिपटकर पेट्रोल टंकी पर बैठी लड़की, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 53,500 का चालान

Alia-Ranbir Wedding: ये फेमस मेकअप आर्टिस्ट करेगा आलिया भट्ट का मेकअप?

Alia-Ranbir Wedding: ये फेमस मेकअप आर्टिस्ट करेगा आलिया भट्ट का मेकअप?

Alia-Ranbir Wedding: ये फेमस मेकअप आर्टिस्ट करेगा आलिया भट्ट का मेकअप?

नई दिल्ली। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और बुधवार को रणबीर कपूर के घर वास्तु पर मेहंदी सेरेमनी की रस्म शुरू हो गई है, जिसमें परिवार सहित रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के करीबी दोस्त पहुंच रहे हैं। सूत्रों के अनुसार 14 अप्रैल, 2022 को आलिया रणबीर के साथ सात फेरे लेंगे, जहां आलिया भट्ट सभसाची का डिजाइन किया हुआ लंहगा पहनेंगी। तो अब उनके मेकअप आर्टिस्ट और शादी के लुक को तैयार करने के बारे में जानकारी सामने आ रही है।

ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार देश के फेमस मेकअप कलाकार मिकी कॉन्ट्रैक्टर शादी के लिए आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का मेकअप का करेंगे। साथ ही वो दोनों के हेयर स्टाइल को भी बनाने का काम करेंगे।

इन हस्तियों का भी कर चुके हैं मेकअप

बता दें, मिकी आलिया रणबीर से पहले कई चर्चित हस्तियों और बॉलीवुड सेलेब्स की शादियों में दुल्हन और दुल्हे का मेकअप कर चुके हैं। जिसमें एक्ट्रेस करीना कपूर खान, ऐश्वर्या राय, देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, नीता अंबानी और कालोज जैसी एक्ट्रेससे शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार मेकअप आर्टिस्ट मिकी कॉन्टैक्टर नीता अबांनी के पर्सनल मेकअप आर्टिस्ट हैं। इसके अलावा वो उनकी बेटी ईशा अंबानी और पुत्र वधु श्लोका का भी मेकअप करते हैं।

वहीं, शादी से पहले कपूर फैमिली के मंबई स्थित घर और आरके स्टूडियो को लाइटों से सजाया गया है। जिसके कई वीडिय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल को सात फेरे लेंगे। इस बात की जानकारी हाल ही में आलिया के अंकल रॉबिन भट्ट ने अपने नए इंटरव्यू में दी हैं। हालांकि कपूर और भट्ट परिवार की ओर से आधिकारिक कोई बयान नहीं आया है।

ये मेहमान कर सकते हैं शिरकत

हाल ही में आलिया के भाई राहुल भट्ट ने शादी में आने वाले मेहमानों के बारे में खुलासा करते हुए कहा, शादी में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में कुल 28 लोग मेहमान के तौर पर शामिल होंगे। जिसमें रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करण जौहर, अयान मुखर्जी, शाह रुख खान और करण जौहर सहित कई बड़े नाम शामिल हैं। हालांकि अभी गेस्ट लिस्ट का आधिकारिक एलान नहीं हुआ है।