"अखिलेश की राजनीति खत्म, 2027 के बाद जाएंगे इंग्लैंड": राजभर का 'एक्स' पर प्रहार
"Akhilesh's Political Career is Over
लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि वर्ष 2027 विधान सभा चुनाव में हार के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव की राजनीति खत्म हो जाएगी, वह इंग्लैंड चले जाएंगे। उन्होंने जिस दिन ममता बनर्जी के जीत की मुनादी की, उसी दिन तय हो गया था कि तृणमूल कांग्रेस चुनाव हारने वाली है।
मंगलवार को इंटरनेट मीडिया ‘एक्स’ पर किए गए पोस्ट में राजभर ने लिखा है कि सपा प्रमुख ने महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का समर्थन किया वह हार गए, दिल्ली में केजरीवाल तथा बिहार में तेजस्वी यादव का समर्थन किया वे दोनों भी चुनाव हार गए।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनवा रहे थे, वह भी पराजित हुए। अखिलेश की पार्टी वर्ष 2014, 2017, 2019, 2022 का चुनाव हार चुकी है, और अब वह 2027 में भी हारेंगे। लिखा है कि अखिलेश दोपहर तक सोते हैं। एसी से बाहर निकलते नहीं हैं और इंटरनेट मीडिया के अलावा कहीं दिखते नहीं हैं।