AIG Punjab Son Caught By Chandigarh Police

चंडीगढ़ में AIG के बेटे को पुलिस ने पकड़ा: इस हरकत पर हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला

AIG Punjab Son Caught By Chandigarh Police

AIG Punjab Son Caught By Chandigarh Police

AIG Punjab Son Caught By Chandigarh Police : पंजाब पुलिस के AIG सरबजीत सिंह का नाम उस दौरान बेहद चर्चा में आ गया जब चंडीगढ़ पुलिस ने उनके बेटे को पकड़ लिया| जानकारी के अनुसार, बेटे की पहचान परवर निशान सिंह के रूप में हुई है| बताया जाता है कि, रात को परवर निशान सिंह अपनी गाड़ी लेकर चंडीगढ़ की सड़कों पर घूम रहा था| इसी दौरान जब वह सेक्टर 17/18 लाइट प्वाइंट नाके के पास से गुजरा तो सेक्टर-17 थाना पुलिस ने उसकी गाड़ी को रोक लिया और चेकिंग की|

बताते है कि, चेकिंग के दौरान पुलिस को पंजाब AIG सरबजीत सिंह के बेटे परवर निशान सिंह के पास से एक पिस्टल मिली और करीब 13 जिन्दा कारतूस मिले| इस दौरान जब पुलिस ने परवर निशान सिंह से पूछताक्ष की तो वह कोई सटीक जवाब नहीं दे सका| जिसके बाद पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित विभन्न धाराओं में उसके खिलाफ केस दर्ज कर दिया| सूत्रों के अनुसार बेटे के बारे में खबर मिलने पर एआईजी पंजाब सरबजीत सिंह ने चंडीगढ़ पुलिस से बात भी की|

SSP कुलदीप सिंह चहल के निर्देशों पर पुलिस सख्त

बतादें कि, SSP कुलदीप सिंह चहल ने अपने पुलिस स्टाफ को शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खास और सख्त निर्देश दे रखे हैं| कभी-कभार एसएसपी कुलदीप चहल खुद भी अचानक से राउंड पर निकल पड़ते हैं| ऐसे में चंडीगढ़ पुलिस स्टाफ को यह डर रहता है कि कहीं अचानक से चहल चेकिंग करने न आ जाएं| यही कारण है कि चंडीगढ़ की पुलिस सख्त होकर अपनी ड्यूटी कर रही है|