भारत की अंजू के बाद अब चीनी महिला को भाया पाकिस्तान, शादी करने खैबर पख्तूनख्वा पहुंची
BREAKING
'हिंदू लड़कियां नंगे होकर पैसा कमाएंगी...' अनिरुद्धाचार्य और प्रेमानंद के बाद अब साध्वी ऋतंभरा के वीडियो पर विवाद, यहां पूरा बयान सुनिए उपराष्ट्रपति के चुनाव की घोषणा; इलेक्शन कमीशन ने जारी किया पूरा शेड्यूल, इस तारीख को वोटिंग, देश का अगला उपराष्ट्रपति कौन? CM नीतीश कुमार का एक और बड़ा ऐलान; बिहार में शिक्षा विभाग के इन कर्मियों का मानदेय दोगुना किया, चुनाव से पहले फैसला सस्ता हुआ LPG सिलेंडर; आज 1 अगस्त से घट गई इतनी कीमत, जानिए इस राहत के बाद अब जेब से कितने रुपये खर्च करने होंगे ट्रंप ने बदला अपना फैसला; भारत पर 25% टैरिफ 7 दिन टाला, आज 1 अगस्त से लागू होना था, पाकिस्तान पर 19% टैरिफ लगाया

भारत की अंजू के बाद अब चीनी महिला को भाया पाकिस्तान, शादी करने खैबर पख्तूनख्वा पहुंची

Chinese girl Goes to Pak for Lover

Chinese girl Goes to Pak for Lover

पेशावर। Chinese girl Goes to Pak for Lover सीमा और अंजू के बाद एक और सीमा पार प्रेम कहानी सामने आई है। एक चीनी महिला अपने पाकिस्तानी प्रेमी से मिलने के लिए खैबर पख्तूनख्वा प्रांत चली गई। जानकारी के अनुसार, इस महिला की दोस्ती भी सोशल मीडिया पर हुई और उसे प्यार हो गया।

21 वर्षीय लड़की को 18 साल के लड़के से हुआ प्यार

स्थानीय मीडिया द्वारा गाओ फेंग के रूप में पहचानी गई महिला तीन महीने के यात्रा वीजा पर चीन से गिलगित होते हुए सड़क मार्ग से बुधवार को इस्लामाबाद पहुंची। पुलिस के अनुसार, 21 वर्षीय लड़की से उसके 18 वर्षीय प्रेमी जावेद ने रास्ते में मुलाकात की। प्रेमी अफगानिस्तान की सीमा से लगे आदिवासी जिले बाजौर का निवासी है।

अपने मामा के घर ले गया प्रेमी

अफगानिस्तान की सीमा से लगे बाजौर जिले में सुरक्षा स्थिति के कारण जावेद महिला को अपने गृहनगर के बजाय निचले दीर जिले के समरबाग तहसील में अपने मामा के घर ले गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों पिछले तीन साल से स्नैपचैट के जरिए संपर्क में थे और दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई।

प्रेमी के साथ अभी नहीं किया 'निकाह'

निचले दीर जिले के जिला पुलिस अधिकारी जियाउद्दीन ने मीडिया को बताया कि चीनी महिला को समरबाग इलाके में पूरी सुरक्षा प्रदान की गई है। हालांकि, मुहर्रम और क्षेत्र में सुरक्षा चिंताओं के कारण उसे खुले में आने जाने की सुविधा नहीं दी जा रही है।

पुलिस ने कहा कि महिला के यात्रा दस्तावेज सही हैं और उसने अभी तक जावेद के साथ 'निकाह' नहीं किया है।

राजस्थान की अंजू भी गई पाकिस्तान

प्यार की तलाश में चीनी लड़की के पाकिस्तान जाने की खबर ऐसे समय में आई जब एक ऐसी ही घटना में राजस्थान की एक 34 वर्षीय विवाहित भारतीय महिला अंजू अपने 29 वर्षीय पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्ला से मिलने के लिए खैबर पख्तूनख्वा के ऊपरी दीर जिले चली गई। फेसबुक पर हुए प्यार के बाद अंजू ने इस्लाम धर्म अपनाकर नसरुल्ला से शादी कर ली और अब उसका नया नाम फातिमा है।

पाकिस्तान की सीमा सचिन के लिए छुपकर आई भारत

इसी तरह की एक अन्य घटना में चार बच्चों की 30 वर्षीय मां सीमा गुलाम हैदर, 22 वर्षीय हिंदू लड़के सचिन मीना के साथ रहने के लिए भारत में छिपकर आई थी। महिला जो 2019 में PUBG खेलने के दौरान उसके संपर्क में आई थी।

उत्तर प्रदेश पुलिस के मुताबिक, सीमा और सचिन दिल्ली के पास ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में रहते हैं, जहां वह एक प्रोविजन स्टोर चलाते हैं।

यह पढ़ें:

मणिपुर की दो महिलाओं के वीडियो पर पहली बार बोला अमेरिका, जो बाइडन प्रशासन ने भारत पर की ये टिप्पणी

चीन ने अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए अपनाई नई रणनीति

बदल जाएगा Twitter का लुक; उड़ जाएगी चिड़िया, एलन मस्क का 'X' प्लान जानिए