After Chandrayaan-3 Success, India sets sights on manned deep ocean mission ‘Samudrayaan’

चंद्रयान-3 के बाद अब समुद्रयान, 2026 तक तैयार होगा प्रोजेक्ट, जानिए इसकी खासियतें 

After Chandrayaan-3 Success

After Chandrayaan-3 Success, India sets sights on manned deep ocean mission ‘Samudrayaan’

नई दिल्ली- चंद्रयान की सफलता के बाद अब भारतीय वैज्ञानिक प्रोजेक्ट समुद्रयान पर काम कर रहे हैं, जिसे मत्स्य नाम दिया गया है, जो एक बार में तीन लोगों को समुद्र में 6000 मीटर की गहराई तक ले जा सकता है।

यहां दिए गए कुछ सरल स्टेप्स की मदद से जानें की भारत में ड्राइविंग लाइसेंस कैसे प्राप्त कर सकते है?

500 मीटर गहराई का ट्रायल पूरा
मृदा विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम. रामचंद्रन के मुताबिक, समुद्रयान मिशन का 500 मीटर गहराई का परीक्षण इस साल की पहली तिमाही में हुआ था। यह प्रोजेक्ट 2026 तक पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। इसके साथ ही अमेरिका, रूस, जापान, फ्रांस और चीन के बाद भारत छठा देश होगा, जिसके पास समुद्र में इतनी गहराई तक जाने की क्षमता होगी।

Welcome on board Mission Samudrayaan, India's daring deep-sea manned voyage  - The Week

डिजाइन की जांच
राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान (एन.आई.ओ.टी) के वैज्ञानिकों ने मत्स्य 6000 विकसित किया है। अब वे इसके डिजाइन, सामग्री, परीक्षण परिणाम और प्रामाणिकता की दोबारा जांच कर रहे हैं।

After Chandrayaan success, India sets sights on manned deep ocean mission ' Samudrayaan' - The Week

बंगाल की खाड़ी में उतरेगा
मत्स्य 6000 पनडुब्बी को गहरे परीक्षणों के लिए अगले साल की शुरुआत में बंगाल की खाड़ी में चेन्नई बंदरगाह से लॉन्च किया जाएगा। पिछले जून में अटलांटिक महासागर में हुई टाइटैनिक पनडुब्बी दुर्घटना के संबंध में वैज्ञानिक अब कुछ और शोध और परीक्षण कर रहे हैं।