नयी दिल्ली, 18 सितंबर: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
1180 – फिलिप ऑगस्टस फ्रांस के राजा बने।
1769 – बोस्टन, मैसाचुसेट्स के जॉन हैरिस ने पहला स्पाइनेट पियानो बनाया।
1810 – चिली ने स्पेन से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
1812 – मॉस्को में लगी आग से शहर का 75 फीसदी हिस्सा जलकर खाक हुआ, 12 हजार लोग मारे गए।
1821 – मैसाचुसेट्स में एमहर्स्ट कॉलेज स्थापित किया गया।
1842 – पिट्सबर्ग पोस्ट-गैजेट का पहला संस्करण प्रकाशित किया गया।
1851 – न्यूयार्क टाइम्स अखबार ने प्रकाशन शुरू किया।
1919 – हाॅलैंड में महिलाओं को मतदान का अधिकार प्राप्त हुआ।
1922 – हंगरी लीग ऑफ नेशंस में शामिल हुआ।
1926 – अमेरिका के मियामी में चक्रवाती तूफान से 250 लोगों की मौत हुई।
1947 – राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम पारित हुआ।
1950 – अभिनेत्री शबाना आजमी का जन्म हुआ।
1961 – तत्कालीन सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।
1967 – नागालैंड ने अंग्रेजी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया।
1986 – मुम्बई से पहली बार महिला चालकों ने जेट विमान बम्बई से गोवा के बीच उड़ाया।
1988 – बर्मा ने अपना संविधान रद्द किया।
1997 – अमेरिका ने ‘होलोग’ नाम से भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
2003 – ढाका-अगरतला के बीच बस सेवा शुरू हुई।
2008 – शोभना भरतिया एच.टी. मीडिया की अध्यक्ष नियुक्त हुई।