लखीसराय में प्रशासनिक फेरबदल, डीएम शैलेंद्र कुमार ने कई विभागों के प्रभार बदले

लखीसराय में प्रशासनिक फेरबदल, डीएम शैलेंद्र कुमार ने कई विभागों के प्रभार बदले

Administrative Reshuffle in Lakhisarai

Administrative Reshuffle in Lakhisarai

लखीसराय। Administrative Reshuffle in Lakhisarai, जिले में योगदान देने के बाद जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है।

विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के प्रभार में बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिलाधिकारी ने जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) मुकुल पंकज मणि को जिला खेल पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

उल्लेखनीय है कि कला संस्कृति पदाधिकारी मृणाल रंजन 11 जून 2024 से जिला खेल पदाधिकारी के प्रभार में थे। पहली बार डीटीओ को खेल विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

डीटीओ को वित्तीय शक्ति के साथ यह प्रभार दिया गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने जिला पंचायतीराज पदाधिकारी पम्मी रानी को जिला राजस्व शाखा के प्रभार से मुक्त कर दिया है।

उनकी जगह अब अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजीत कुमार को जिला राजस्व शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा वरीय उप समाहर्ता रवि कुमार को जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग का प्रभार दिया गया है।

इससे पहले वरीय उप समाहर्ता प्राची कुमारी इस शाखा का कार्य देख रही थीं। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को अविलंब प्रभार ग्रहण कर अतिरिक्त आवंटित कार्यालयों/शाखाओं के कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।