देहरादून: आंचल डेयरी पहुँचे अभिनेता राकेश बेदी, 'जमील जमाली' के अंदाज़ में बोले— "बच्चा है तू मेरा... चल फैंटा पिलाता हूँ"
Actor Rakesh Bedi Visits Anchal Dairy
देहरादून। Actor Rakesh Bedi Visits Anchal Dairy, बालीवुड अभिनेता और धुरंधर-2 में जमील जमाली के किरदार की बेहतरीन अदाकारी से सुखिर्यो में आए अभिनेता राकेश बेदी आंचल डेयरी परिसर पहुंचे।
इस दौरान डेयरी प्रबंधन ने अभिनेता का जोरदार स्वागत किया । अभिनेता संग लोगों ने खूब सेल्फी और फोटो खिंचवाई। अभिनेता ने फिल्म से जुड़े अनुभव साझा किए। इस दौरान उन्होंने आंचल कैफे के दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता और स्वाद की प्रशंसा की।
बुधवार को राजपुर रोड पर आंचल डेयरी दुग्ध संघ परिसर में फिल्म धुरंधर-2 में नबील जमाली का किरदार निभाने वाले बालीवुड कलाकार राकेश बेदी पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने यूसीडीएफ एवं तरुण इंटरप्राइजेज के सहयोग से संचालित प्रदेश के पहले आंचल कैफे प्लस के विभिन्न व्यंजनों और दुग्ध उत्पादों का जायका लिया। इस दौरान यूसीडीएफ के प्रबंध निदेशक जयदीप अरोड़ा ने अभिनेता को आंचल ब्रांड का बद्री गाय घी, पहाड़ी घी, फ्लेवर्ड मिल्क व अन्य दुग्ध उत्पाद भेंट स्वरूप प्रदान किए।
किसानों और डेयरी व्यवसाय को मिलेगी ताकत
अभिनेता राकेश बेदी ने कहा कि आंचल डेयरी की मुहिम से गांव, किसान और डेयरी व्यवसाय को ताकत मिलेगी। स्थानीय स्तर पर दुग्ध व्यवसाय के जरिये लोग पहले से बेहतर आजीविका प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, उपभोक्ताओं को भी भरोसेमंद व गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पाद आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे।
बच्चा है तू मेरा...चल फैंटा पिलाता हूं
अभिनेता राकेश बेदी ने धुरंधर-2 में जमील जमाली के डायलाग बच्चा है तू मेरा...चल फैंटा पिलाता हूं बोला तो लोग उत्साह से भर गए। फिल्म पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जमील जमाली का किरदार उनके करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण और यादगार पात्रों में से एक है।
फिल्म में एक चालाक पाकिस्तानी राजनेता से भारतीय अंडरकवर एजेंट में बदलने वाले अपने किरदार की बारीकियों और क्लाइमेक्स के उतार-चढ़ाव पर चर्चा करते हुए बेदी ने बताया कि उनका किरदार शुरू में बेवकूफ लगता है, लेकिन बाद में मास्टरमाइंड के रूप में सामने आता है। इससे दर्शक पूरी तरह से चौंक जाते हैं। फिल्म में उनकी भूमिका चुनौतीपूर्ण थी, लेकिन किरदार के रंग में रंगकर बखूबी निभाने का प्रयास किया गया।