Account Officer’s Key Role Surfaces in

नगर निगम-क्रेस्ट करोड़ों के घोटाले में अकाउंट ऑफिसर की भूमिका उजागर, करनाल में पुलिस की छापेमारी

undefined

Account Officer’s Key Role Surfaces in

नगर निगम और रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रोमोशन सोसायटी (क्रेस्ट) से जुड़े करोड़ों रुपये के घोटाले में अकाउंट ऑफिसर की अहम भूमिका सामने आई है। जांच में खुलासा हुआ है कि सीनियर अधिकारियों के साथ मिलकर अकाउंट ऑफिसर नलिनी मलिक ने करोड़ों रुपये विभिन्न लोगों के खातों में ट्रांसफर किए थे।

आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की पुलिस आरोपी अकाउंट ऑफिसर नलिनी मलिक की तलाश में करनाल में छापेमारी कर रही है। पुलिस को शक है कि वह करनाल में किसी रिश्तेदार के घर ठहरी हुई थी। पुलिस टीम ने संबंधित घर में पहुंचकर आसपास पूछताछ भी की, लेकिन नलिनी मलिक पहले ही वहां से फरार हो चुकी थी।

वहीं, आर्थिक अपराध शाखा की टीम क्रेस्ट के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुखविंदर अबरोल से जुड़े करोड़ों रुपये के ट्रांसफर की भी जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बड़ी रकम सुखविंदर अबरोल के रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर की गई थी। आरोप है कि रिश्तेदारों को कमीशन देकर सुखविंदर ने यह राशि वापस हासिल की।

पुलिस अब उन सभी लोगों को समन जारी कर रही है जिनके खातों में करोड़ों रुपये ट्रांसफर हुए हैं, ताकि उनसे पूछताछ कर रकम की रिकवरी की जा सके। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुखविंदर अबरोल के कई रिश्तेदार अपने घरों पर ताले लगाकर फरार हो गए हैं। फिलहाल पुलिस टीमें मोबाइल लोकेशन के जरिए आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई हैं।