Accident at Yamuna Expressway : यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे का मंजर अक्सर नजर आता है| यहां दुर्घटनाओं के रुकने का सिलिसला थम नहीं रहा है और फिर अब ऊपर से ये कोहरा बड़ी आफत बन बैठा है| यमुना एक्सप्रेस-वे पर वीरवार सुबह कोहरे के चलते एक भयंकर हादसा हुआ है| यहां घने कोहरे के चलते यात्रियों से भरी दो बसें आपस में टकरा गईं| जहां दोनों बसें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं| इस हादसे में 12 लोगों के घायल होने के साथ एक व्यक्ति की मौत हुई है| बतादें कि ये हादसा मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में हुआ| दोनों बसें यमुना एक्सप्रेस-वे पकड़कर नोएडा से आगरा की तरफ जा रहीं थीं और हादसे (Accident at Yamuna Expressway) का शिकार हो गईं|
