Aayshna Kalyan’s Emotional

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष की बेटी आयशना कल्याण की पोस्ट ने जीता दिल

pp

Aayshna Kalyan’s Emotional

Harvinder Kalyan की बेटी Aayshna Kalyan द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई एक भावुक पोस्ट इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। इस पोस्ट में उन्होंने भारतीय पारिवारिक संस्कारों, तिलक की परंपरा और बचपन की यादों को बेहद संवेदनशील अंदाज में साझा किया है।

आयशना कल्याण ने अपनी पोस्ट में लिखा कि बचपन में नाना-नानी के घर बिताई गई गर्मियों और सर्दियों की छुट्टियों की सबसे खास यादों में मेहमानों को विदा करते समय ‘तिलक’ करने की परंपरा शामिल थी। उन्होंने बताया कि उस दौरान विदाई की अफरा-तफरी के बीच कुछ पल के लिए ठहराव आ जाता था, जहां बड़े एक-दूसरे को सम्मान और आशीर्वाद के साथ विदा करते थे।

उन्होंने लिखा कि बचपन में यह सब उन्हें आश्चर्यजनक लगता था, लेकिन बड़े होने पर उन्हें समझ आया कि भारतीय संस्कृति में तिलक शुभता, सम्मान और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। पोस्ट में उन्होंने ‘आज्ञा चक्र’ का भी उल्लेख किया, जिसे ध्यान और सोच से जुड़ा माना जाता है। साथ ही उन्होंने बताया कि तिलक लगाने के अलग-अलग नियम और परंपराएं भी हैं।

आयशना ने अपनी मां का जिक्र करते हुए लिखा कि उन्होंने हरियाणवी ससुराल में आज तक इस परंपरा को जीवित रखा है। यहां तक कि उनकी अनुपस्थिति में भी परिवार को यह निर्देश दिए जाते हैं कि किस तरह और किस विधि से तिलक करना है। उन्होंने महाराष्ट्र की परंपराओं का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां पुरुषों को केवल कुमकुम और महिलाओं को हल्दी-कुमकुम का तिलक लगाया जाता है।

पोस्ट के अंत में आयशना कल्याण ने लिखा कि छोटी-छोटी रीतियां और उन्हें पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाते रहना ही हमारी विरासत को जीवित और समृद्ध बनाए रखता है। उनकी इस भावुक और सांस्कृतिक पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी सराहना मिल रही है।