AAP's candidate Rinku claims to win with a big margin

आप' पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने पंजाब एवेन्यू जालंधर में हुए कार्यक्रम में की शिरकत, कहा- परंपरागत पार्टियों की पिछली सरकारों ने पंजाब सूबे को लूटने के अलावा कुछ नहीं किया

AAP's candidate Rinku claims to win with a big margin

AAP's candidate Rinku claims to win with a big margin

AAP's candidate Rinku claims to win with a big margin- आम आदमी पार्टी द्वारा जालंधर उपचुनाव को लेकर पंजाब एवेन्यू जालंधर में आयोजित कार्यक्रम में 'आप' पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान पूर्व एसएसपी सज्जन सिंह चीमा हल्का प्रभारी सुल्तानपुर लोधी, हरबंस सिंह अध्यक्ष, नंदकिशोर उपाध्यक्ष, परमजीत सिंह, राजेश तिवारी, मंगल सिंह जोल, गुरप्रीत सिंह समेत कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने आम आदमी पार्टी की नीतियों और सूबे में भगवंत मान सरकार की ओर से करवाए जा रहे कार्यों की सराहना की।

'आप' पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि 'आप' सरकार बनने के बाद पिछले एक साल में पंजाब सूबे ने रिकॉर्ड प्रगति की है। इससे पूर्व की सभी परंपरागत पार्टियों की सरकारों ने सूबे लूटने के आलावा कोई ओर काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि केवल 'आप' सरकार ही पंजाब सूबे को खुशहाल बना सकती है। 'आप' प्रदेश में जनकल्याणकारी नीतियों को लागू कर रही है।

'आप के पंजाब महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए बताया कि कैसे देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंबानी और अडानी को कौड़ियों के दामों पर जमीन लीज पर दी और बाहरी देशों के बैंकों से कर्ज दिलवाया। उन्होंने आगे कहा कि टैक्स का पैसा जो पंजाब के विकास के लिए लगन था, वह अपने चहेते पूंजीपति कॉरपोरेट घरानों के लिए पानी की तरह बहाया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे पूंजीपति भी विजय माल्या की तरह देश छोड़कर भागने की फ़िराक में है।

'आप' महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि प्रदेश की पिछली परम्परागत सरकारों ने सूबे के लोगों पर पिछले 30 साल के दौरान 3 लाख करोड़ रुपये का कर्ज लाद दिया है। इसके बावजूद 'आप' सरकार ने आर्थिक तंगी के बावजूद सूबे के सभी वर्ग के परिवारों को रोजगार की सुविधा उपलब्ध करायी है।  अपने संबोधन के दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों को उनकी वोट की ताकत के बारे में बताया और लोगों से अपील की कि वह जलंधर उपचुनाव के लिए 'आप' के प्रत्याशी सुशिल कुमार रिंकू को बड़े अंतर से जिताकर संसद में भेजें ताकि वह उनकी आवाज बन सके।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने 'आप' द्वारा सुबे में किये जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने जालंधर उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी को अपना पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया और   'आप' उम्मीदवार रिंकू बड़े अंतर से जीताने का दावा किया।

 

यह भी पढ़ें: Punjab: 'आप' की नीतियों व भगवंत मान सरकार के कार्यों से प्रभावित विभिन्न संगठनों का 'आप' को मिल रहा भरपूर समर्थन