AAP will Contest Assembly Election in Himachal
BREAKING
शर्मनाक! सौतेली मां को ले भागा नाबालिग बेटा; हरियाणा में अजब कांड, पिता ने पुलिस से लगाई गुहार, बताया- मां कहता था, पैर छूता था हरियाणा में बीजेपी के जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति; पंचकूला समेत सभी जिलों में अब नई टीम, प्रदेश अध्यक्ष बडोली की सभी से ये अपील भारतीय वायुसेना के साथ बड़ा हादसा; राजस्थान में जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश, चुरू के पास आसमान से गिरा, गिरते ही चीथड़े-चीथड़े, आग लगी भयावह! गुजरात में ब्रिज टूटने से अब तक 9 लोगों की मौत; डेड बॉडीज निकल रहीं, 6 लोग घायल मिले, रेस्क्यू ऑपरेशन में लगीं कई टीमें बड़ा हादसा! गुजरात में ओवर ब्रिज टूटा; कई वाहन नदी में गिरे, मौके पर अफरा-तफरी, राहत-बचाव कार्य के लिए NDRF बुलाई गई

जीतेंगे अब हिमाचल! AAP का बड़ा ऐलान, देखें हिमाचल में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी

AAP will Contest Assembly Election in Himachal

AAP will Contest Assembly Election in Himachal

Now AAP in Himachal : आम आदमी पार्टी (AAP) अपना दायरा लगातार बढ़ा रही है| देश के अलग-अलग हिस्सों में खुद को मुस्तैद करने लगी है| इधर, पंजाब में धमाकेदार जीत के बाद अब आम आदमी पार्टी ने हिमाचल का रुख कर दिया है| दरअसल, आप नेता और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने ऐलान कर दिया है कि आम आदमी पार्टी अब हिमाचल में विधानसभा चुनाव लड़ने उतरेगी|

पंजाब जीता, अब हिमाचल की बारी....

सत्येंद्र जैन ने कहा कि पंजाब जीता, अब हिमाचल की बारी! हम Himachal Pradesh में सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। हिमाचल प्रदेश की जनता BJP- Congress की राजनीति से दुखी हो चुकी है, हम काम पर Vote मांगेंगे। जैन ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव में आम जनता का सहयोग मिला है। हिमाचल में भी मिलेगा| जैसे पंजाब में जीत दर्ज़ कराई है वैसे ही हिमाचल प्रदेश में जीत दर्ज़ कराएंगे। जैन ने आगे कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था यहां खराब स्थिति में है| जिसे आम आदमी पार्टी ही ठीक कर सकती है|


देखें पंजाब का पूरा रिजल्ट.....

बतादें कि, पंजाब में आम आदमी पार्टी ने रिकॉर्ड 92 सीटों पर जीत हासिल की है| जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस बहुत पीछे 18 सीटें ही जीत पाई है| वहीं, बीजेपी 2 सीटें जीत पाई है| इधर, बसपा के पास 1 और शिरोमणि अकाली दल के पास 3 सीटें आईं हैं| बतादें कि, पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं| बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी को 59 सीटों की जरुरत पड़ती है| इसलिए बम्पर बहुमत से आप ने पंजाब में अपनी सरकार बना ली है| गौरतलब है कि पंजाब विधान सभा चुनाव से पहले ही आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को अपने सीएम कैंडिडेट के तौर पर घोषित कर दिया था|