Sanjay Singh Judicial Custody| AAP सांसद संजय सिंह 27 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में, अब तक ED रिमांड पर थे

आप सांसद संजय सिंह जेल भेजे गए VIDEO; राउज एवेन्यू कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया, अब तक ED रिमांड पर थे

AAP MP Sanjay Singh Judicial Custody

AAP MP Sanjay Singh Send To Judicial Custody Latest News Update

AAP MP Sanjay Singh Judicial Custody: दिल्ली शराब नीति और घोटाला मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह जेल भेज दिए गए हैं। राउज एवेन्यू कोर्ट ने संजय सिंह को 27 अक्टूबर तक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। बताया जा रहा है कि, कोर्ट ने संजय सिंह को जेल में दवा और किताब साथ रखने की मंजूरी दी है। वहीं जानकारी यह भी मिल रही है कि, संजय सिंह ने ED द्वारा अपनी गिरफ़्तारी पर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है।

अब तक ED रिमांड पर थे संजय सिंह

राज्यसभा सांसद संजय सिंह 5 अक्टूबर से अबतक ED रिमांड पर थे। इस दौरान संजय सिंह से ईडी पूछताक्ष कर रही थी। ईडी ने आज 13 अक्टूबर को तीन दिन की रिमांड खत्म होने के बाद संजय सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। बताया जाता है कि, ईडी ने  कोर्ट से संजय सिंह की रिमांड नहीं मांगी। जिसके बाद संजय सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

ईडी ने संजय सिंह को दो बार रिमांड पर लिया

राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार करने के बाद ईडी ने उन्हें दो बार रिमांड पर लिया। ईडी ने पहली बार संजय सिंह की रिमांड हासिल करने के लिए उन्हें 5 अक्टूबर को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। इस दौरान कोर्ट ने ईडी को पांच दिनों के लिए संजय सिंह की रिमांड दी। कोर्ट ने 10 अक्टूबर तक संजय सिंह को ईडी के रिमांड में भेजा। वहीं यह रिमांड खत्म होने पर ईडी ने जब दूसरी बार संजय सिंह को कोर्ट में पेश किया तो उन्हें 13 अक्टूबर तक 3 दिन की ईडी रिमांड में भेजा गया।

दूसरी बार रिमांड लेने के लिए ईडी ने दी थी ये दलील

ईडी ने संजय सिंह को कोर्ट में पेश कर जब दूसरी बार रिमांड बढ़ाने की मांग की तो रिपोर्ट्स के अनुसार ईडी ने दलील दी थी कि संजय सिंह सहयोग नहीं कर रहे हैं। जिसके चलते सही से जांच और पूछताक्ष नहीं हो पाई है। इसलिए संजय सिंह की रिमांड आगे बढ़ाई जाए। ईडी ने यह भी कहा था कि, संजय सिंह के करीबी सर्वेश मिश्रा का भी जांच में सहयोग नहीं मिल रहा है। वहीं ईडी ने कोर्ट में जानकारी दी थी कि, एकत्र की गई सामग्री से पता चलता है कि शराब लाइसेंस को मंजूरी देने के लिए रिश्वत की मांग की गई थी।

संजय सिंह का पीएम मोदी पर फिर हमला

वहीं संजय सिंह ने एक बार फिर पीएम मोदी पर हमला बोला। कोर्ट परिसर में आए सांसद संजय सिंह से मीडिया से कहा कि मोदी जी इंडिया के नहीं, अडानी के प्रधानमंत्री हैं. अडानी के घोटालों की जांच कब होगी? बता दें कि, इससे पहले भी संजय सिंह ने पीएम मोदी को लेकर इसी प्रकार हमला बोला था। तब संजय सिंह ने कहा था कि, पीएम मोदी मेरे साथ बच्चों का खेल खेल रहे हैं। लेकिन मैं PM मोदी की यातना का पैमाना चेक करना चाहता हूं। मैं चाहता हूं पीएम मोदी मुझे यातना दें, जितनी दे सकते हैं। संजय सिंह ने कहा कि, जितने बेईमान हैं, लाखों करोड़ लूटने वाले, वो सब मोदी के साथ हैं और जो ईमानदार हैं व उनके खिलाफ हैं उनपर कार्रवाई हो रही है.

 

4 अक्टूबर को छापेमारी के बाद ED ने संजय सिंह को उठाया

ED की टीम 4 अक्टूबर को सुबह से ही संजय सिंह के घर पहुंच गई थी और छापेमारी की थी। इस दौरान संजय सिंह से पूछताक्ष की गई। इसके बाद शाम तक खबर आ गई कि ED ने संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, दिल्ली शराब नीति और घोटाला मामले की चार्जशीट में संजय सिंह का भी नाम है। मालूम रहे कि, इसी मामले में पहले से ही आप नेता और पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया तिहाड़ जेल में बंद हैं। सीबीआई ने सिसोदिया को 26 फरवरी को करीब 8 घंटे की पूछताक्ष के बाद गिरफ्तार किया था। इसके बाद ईडी ने सिसोदिया को इस मामले में नौ मार्च को गिरफ्तार किया। सिसोदिया को अब तक जमानत नहीं मिल पाई है। सिसोदिया की जमानत पर 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है।