आप सांसद राघव चड्ढा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात
BREAKING
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अवसर पर अहमदाबाद में गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान की सहकारिता क्षेत्र से जुड़ी माताओं-बहनों व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ ‘सहकार संवाद’ किया जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद धर्मवीर भड़ाना ने जताया सीएम, प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का आभार नाले में डूबने से एक ही परिवार के 3 बच्चों की मौत, पूरे गांव में मातम राष्ट्रीय सम्मेलन से बना सार्थक चर्चा और परस्पर संवाद का वातावरण : हरविन्द्र कल्याण पुलिस ने रंजिश के चलते नाबालिग की हत्या के मामले में आरोपी महिला और तीन नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया

आप सांसद राघव चड्ढा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

आप सांसद राघव चड्ढा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

आप सांसद राघव चड्ढा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

- राष्ट्रपति को स्वर्ण मंदिर की प्रतिकृति भेंट कर पंजाब की जनता की ओर से किया अभिनंदन

 
चंडीगढ़, 3 सितंबर

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात कर पंजाब से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर काबिज राष्ट्रपति मुर्मू से सांसद राघव चड्ढा की यह पहली शिष्टाचार भेंट थी।

आप सांसद ने राष्ट्रपति को स्वर्ण मंदिर की प्रतिकृति भेंट की और पंजाब के लोगों की ओर से उनका अभिनंदन किया।

बैठक के दौरान सांसद ने राष्ट्रपति के साथ समाज के कमजोर वर्ग से जुड़े लोगों के मुद्दों सहित राज्य के विभिन्न विकास और जन कल्याण मुद्दों पर भी चर्चा की।

सांसद राघव चड्ढा ने ट्वीट कर कहा "भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की और अपनी शुभकामनाएं दी।" 

बता दें कि द्रौपदी मुर्मू ने 25 जुलाई को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।