Delhi Govt New Minister: दिल्ली सरकार में होगी नए मंत्री की एंट्री; इस आप MLA को मिलने जा रही कैलाश गहलोत की जगह
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

दिल्ली सरकार में होगी नए मंत्री की एंट्री; इस आप MLA को मिलने जा रही कैलाश गहलोत की जगह, हरियाणा के कुरुक्षेत्र से ताल्लुक

AAP MLA Raghuvinder Shaukeen New Minister Delhi Govt Replace Kailash Gahlot

AAP MLA Raghuvinder Shokeen New Minister Delhi Govt

Delhi Govt New Minister: कैलाश गहलोत ने दिल्ली सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और आम आदमी पार्टी छोड़कर अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं। कैलाश गहलोत के जाने से जहां आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है तो वहीं दिल्ली सरकार में एक मंत्री पद भी खाली हो गया है। जिसके चलते कैलाश गहलोत की जगह अब नए मंत्री की दिल्ली सरकार में एंट्री होने जा रही है।

आम आदमी पार्टी नेतृत्व और सीएम आतिशी ने यह फैसला किया है कि, कैलाश गहलोत के इस्तीफे के बाद खाली हुए मंत्री पद पर रघुविंदर शौकीन मंत्री बनेंगे। यानि रघुविंदर शौकीन दिल्ली सरकार के नए मंत्री बनने जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी जाट के बदले जाट को ही मंत्री बना रही है।

दिल्ली के पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत अब BJP में शामिल; बोले- ED-CBI के दबाव में यहां नहीं आया, AAP सरकार में परिवहन मंत्री रहे

रघुविंदर शौकीन नांगलोई जाट से विधायक

रघुविंदर शौकीन नांगलोई जाट सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में जन्मे रघुविंदर शौकीन ने कुरुक्षेत्र से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। शौकीन अपने कॉलेज के दिनों से ही राजनीति में सक्रिय हो गए थे। वहीं दिल्ली की राजनीति में सक्रिय होते हुए रघुविंदर शौकीन साल 2015 के विधानसभा चुनाव में पहली बार नांगलोई जाट (Nangloi Jat) सीट से विधायक बने और फिर 2020 के चुनाव में भी इसी सीट से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की थी।

AAP MLA Raghuvinder Shaukeen New Minister Delhi Govt Replace Kailash Gahlot

 

रघुविंदर शौकीन ने दोनों बार बीजेपी उम्मीदवार को हराया

दिल्ली की 70 सीटों में नांगलोई जाट विधानसभा सीट काफी अहम है। साल 1951 में इसे अलग विधानसभा क्षेत्र बनाया गया था। नांगलोई जाट विधानसभा सीट उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। रघुविंदर शौकीन ने साल 2015 और साल 2020 दोनों बार यहां से बीजेपी उम्मीदवार को हराकर जीत दर्ज की थी। 2020 में हुए चुनाव में शौकीन को 70 हजार से ज्यादा वोट मिले थे। वहीं भारतीय जनता पार्टी कैंडिडेट को 62,405 वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस कैंडिडेट को इस सीट पर दस हजार से भी कम वोट मिले थे।

इसी तरह इससे पहले साल 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के रघुविंदर शौकीन ने बीजेपी के मनोज कुमार शौकीन को शिकस्त दी थी। तब उन्होंने बीजेपी कैंडिडेट को 37,024 वोटों के अंतर से हराया था। रघुविंदर शौकीन को 83,259 या 54.6 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि मनोज कुमार शौकीन को 46,235 यानि 30.3 प्रतिशत वोट मिले थे। बता दें कि, नांगलोई जाट सीट पर जब पहली बार विधानसभा चुनाव हुआ था तब कांग्रेस के ब्रह्मप्रकाश सोशलिस्‍ट पार्टी के बलबीर सिंह को हराकर विधायक चुने गए थे। इस सीट पर कांग्रेस ने पांच बार जीत हासिल की। वहीं बीजेपी 2 बार ही जीत चुकी है।